
अजमेर. जिले district में भी कोरोना Corona के खिलाफ संघर्ष struggle की तैयारियों preparation को और तेज कर दिया गया है। गांवों village और शहरों में बाहर से आने वाले प्रवासियों को होम या संस्थागत क्वारंटीन करने के लिए वार्ड,ग्राम पंचायत, उपखंड और जिला स्तर पर क्वारंटीन समितियों का गठन किया गया है। इसमें जिला कलक्टर, सांसद,विधायक,सरपंच,पार्षद सहित विभिन्न स्तर के अधिकारी शामिल है। यह सभी सामूहिक रूप से प्रवासियों के लिए क्वारंटीन करने,क्वारंटीन सेन्टर की सुविधा एवं अन्य उपायों पर चर्चा करेंगे। इन समितियों की बैठकों के लिए शुक्रवार व शनिवार को होगी।
जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय क्वारंटीन प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। इसमें कोविड केयर सेंटर, क्वारंटीन सेंटर एवं प्रवासियों के आगमन के संबंध में चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पेयजल समस्या को सुचारू बनाए रखने पर भी चर्चा की जाएगी। इसी तरह उपखंड स्तरीयक्वारंटीन प्रबंधन समिति की बैठक संबंधित उपखंड मुख्यालय तथा ग्राम स्तरीय समिति की बैठक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रात: 11 बजे आयोजित होगी।
इन बैठकों में अपने क्षेत्राधिकार में स्थापित क्वारंटीन सेंटरों की प्रबंधकीय एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर की स्थापना, प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा होगी। प्रवासियों के आगमन पर उनके पंजीयनए स्क्रीनिंग एवं क्वारंटीनके संबंध में समीक्षा की जाएगी।
इसी प्रकार जिले के शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तरीय क्वारंटीन प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इनमें प्रवासियों के आगमनए स्क्रीनिंग,पंजीयन एवं होमक्वारंटीन की समीक्षा की जाएगी।
इस तरह होगा कमेटियों का प्रारूप
जिला स्तरीय क्वारंटीन प्रबंधन समिति का गठन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया गया है। इस समिति के समन्वयक जिला परिषद सीईओ है। समिति में क्षेत्रीय लोकसभा व राज्यसभा सांसद,जिले के विधायक ,जिला पुलिस अधीक्षक,सीमएमएचओ,जिला चिकित्सालय के प्रधान चिकित्सा अधिकारी,डीएसओ, नगर निगम आयुक्त,पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता,जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला कलक्टर द्वारा नामित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। यह समिति जिले में ब्लॉक कोविड केयर सेंटर के चिन्हिकरण,स्थापित करने, प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था करने एवं समीक्षा करने का कार्य करेगी। जिले में प्रवासियों के आगमन,पंजीकरण,स्क्रीनिंग,होम क्वारंटीन के उल्लंघन प्रकरणों पर कार्यवाही की समीक्षा भी की जाएगी।
उपखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष उपखंड मजिस्ट्रेट तथा सदस्य क्षेत्रीय विधायक,पुलिस उपअधीक्षक,विकास अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी एवं जिला कलक्टर तथा उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा नामित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि सदस्य होंगे। यह समिति ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर की स्थापना प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के कार्यों पर निगरानी रखेगी। उपखंड में प्रवासियों के आगमन पर पंजीकरण एवं स्क्रीनिंग व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया जाएगा। प्रत्येक गांव एवं मोहल्ले आदि के स्तर पर स्थानिय निवासियों की समिति क्रियाशील होने की समीक्षा,ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाए हॉम क्वारंटीन की व्यवस्था तथा क्वारंटीन के उल्लंघन वाले प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
ग्राम पंचायत स्तरीय समिति में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संयोजक,पटवारी सहसंयोजक तथा सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ, बीट कांस्टेबल, एएनएम,महिला पर्यवेक्षक,आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा नामित सरकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि सदस्य हैं।
शहरी क्षेत्रों में वार्ड समिति में संयोजक बीएलओ को बनाया गया है। इसमें स्थानीय पार्षद,सफ ाई निरीक्षक,बीट कांस्टेबल, एएनएम,स्वास्थ्य कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी तथा उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा नामित अन्य सरकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। ये ग्राम अथवा वार्ड स्तरीय समिति स्थानीय निवासियों की समिति गठित कर उसका सूचारू रूप से क्रियान्वयन करेंगे। प्रत्येक आने वाले प्रवासी का पंजीकरण,स्क्रीनिंग एवं हॉम क्वारंटीन के आदेश लागू करवाना होगा। इस कार्य का मुख्य दायित्व बीएलओ पर रहेगा। हॉम क्वारंटीन व्यवस्था का उलंघन करने वालों की सूचना उपखंड मजिस्ट्रेट को तत्काल देनी होगी।