अजमेर

Weather News: दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़, शाम को गिरी बौछारें

Weather News: मौसम में सोमवार को भी बदलाव कायम रहा। आसमान पर सुबह से बादलों की उमड़-घुमड़ चली। शाम को शहर में कई जगह बौछारें गिरी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2023, 11:52 AM IST
rajasthan_patrika_news_.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अजमेर। Weather News: मौसम में सोमवार को भी बदलाव कायम रहा। आसमान पर सुबह से बादलों की उमड़-घुमड़ चली। शाम को शहर में कई जगह बौछारें गिरी। हवा चलने और मामूली बरसात से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम में गर्माहट फिर भी बनी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले पारे में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई । मौसम विभाग ने 0.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की।

रुक-रुक कर हल्की बारिश: सुबह से बादलों की आवाजाही और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। सुबह 11 बजे बाद धूप निकली तो गर्माहट हो गई। दोपहर बाद बादल घिर आए। दोपहर करीब 4.15 बजे माकड़वाली रोड, पंचशील, वैशाली नगर, क्रिश्चियनगंज, आनासागर लिंक रोड, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में बौछारें गिरी। रुक-रुक कर दस मिनट बरसात हुई। दौराई, डूमाडा, अजयसर, खरेखड़ी सहित माखुपुरा, पर्बतपुरा इलाक में शाम तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में आगे क्या...बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के विभिन्न इलाकों में आगामी दो-तीन दिन बरसात की संभावना बताई गई है। इसके बाद सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में भी कई जगह बारिश हो सकती है। सिंचाई विभाग ने अब तक 453 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।

Updated on:
12 Sep 2023, 11:52 AM IST
Published on: