अजमेर

Innovation: कुछ यूं बदलेगा क्लासरूम टीचिंग स्टाइल, आप घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Mar 19, 2019
e-content in education
e-content in education

अजमेर.

दुनिया के सभी देशों में कक्षाओं के अध्ययन-अध्यापन की पद्धति तेजी से बदल रही है। ई-कंटेंट और ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना आवश्यक है। यह शिक्षकों-विद्यार्थियों की पढ़ाई, ऑनलाइनड डिग्री, व्याख्यान और अन्य कार्यों में बहुत मददगार साबित हो रही है। यह बात कॉलेज शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार बोरड़ ने सोफिया कॉलेज में ई-लर्निंग एन्ड मूक्स इन हायर एज्यूकेशन विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में कही।

ईं-कंटेंट शिक्षण में जरूरी

उन्होंने कहा कि ई-कंटेंट अब शिक्षण में जरूरी हो गया है। इससे पढऩे और पढ़ाने के तरीकों में बदलाव आया है। देश के कई विश्वविद्यालय और संस्थान अब शिक्षकों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिग्री, सर्टिफिकेट मुहैया करा रहे हैं। कई विद्यार्थी और शिक्षक घर बैठे लघु अवधि के डिप्लोमा- सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं।

टीचर्स भी करें कोर्स

इसके तहत शिक्षक रिफे्रशर कोर्स, ओरिन्एटेशन कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। निदेशालय ने सभी कॉलेज में नि:शुल्क प्रतियोगी कक्षाएं शुरू की हैं। सभी कॉलेज से विषयवार ऑफलाइन ई-कंटेंट बनाने को कहा है। कॉलेज शिक्षक विद्यार्थियों के लिए टॉपिक पर व्याख्यान तैयार करने में जुटे हैं। इनसे नियमित कक्षाओं में भी पढ़ाई कराई जाएगी।

Published on:
19 Mar 2019 08:14 am