अजमेर

Innovation: एसपी ने पुलिसकर्मियों साथ किया योग, खेला वॉलीबॉल मैच

पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने की कवायद।
less than 1 minute read
Jun 08, 2020
yoga for police cops
yoga for police cops

अजमेर.

पुलिसकर्मियों में बढ़ते तनाव और आत्महत्याओं में इजाफे के चलते पुलिस मुख्यालय ने नवाचार शुरू किए हैं। पुलिस लाइंस में एसपी कुंवर राष्ट्रीप, वृत्ताधिकारियों, थानाप्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने सुबह के शांत वातावरण में योग अभ्यास और व्यायाम किए। तनाव मुक्ति के लिए वॉलीबॉल मैच खेला। खेलकूद, योग, व्यायाम और अन्य गतिविधियां नियमित चलेंगी।

तत्कालीन राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त विश्नोई सहित बीकानेर और अन्य शहरों में पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की थी। अजमेर पुलिस लाइंस में भी पुलिस जवान सुरेश यादव ने आत्म हत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। लॉकडाउन अवधि सहित नियमित कामकाज के चलते कई पुलिसकर्मी तनावग्रस्त रहते हैं। इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कई नवाचार किए हैं।

योग-व्यायाम, वॉलबॉल मैच
पुलिस लाइंस में जिला पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में एडिशनल एसपी सिटी सुरेंद्र भाटी, सीओ साउथ विजय सांखला सभी थाना प्रभारी और पुलिसकमि पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने योग-व्यायाम किया। आचार्य हेमंत योगाचार्य ने पुलिसकर्मियों को अनुलोम, विलोम, सूर्य नमस्कार और अन्य योग अभ्यास कराए। उन्होंने दैनिक आहार, सैर के फायदे बताए। सिविल लाइंस और क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस के बीच वॉलीबॉल मैच हुआ।

साप्ताहिक अवकाश शुरू करने की कवायद
पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की कवायद भी चल रही है। बीते साल ब्यावर सदर और कुछ थानों में शुरूआत भी हुई, लेकिन बाद में प्रक्रिया बंद हो गई। डीजीपी डॉ. भूपेंद्र यादव साप्ताहिक अवकाश देने के पक्षधर हैं। उन्होंने सभी आईजी, एसपी और उच्चाधिकारियों को पुलिसकर्मियों से नियमित बातचीत करने, समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए हैं।

Published on:
08 Jun 2020 06:55 am