अजमेर

video: आग में घिरी अगरबत्ती फैक्ट्री, अजमेर में हुआ हादसा

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
less than 1 minute read
May 10, 2019
fire
अफरा-तफरी मची, दहशत में आए लोग

अजमेर. श्रीनगर रोड पाल बीचला जैन मंदिर वाली गली में शुक्रवार को सागर अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। पडौसियों की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

शुक्रवार सुबह लोग गहरी नींद में सो रहे थे। यहां पालबीचला में सागर अगरबत्ती फैक्ट्री अचानक धधक उठी। धीरे-धीरे आग सुलगती रही। पड़ौसियों की नींद खुली तो घटना का मालूम हुआ।

दमकल को दी सूचना
धुआं और आग की लपटे देख पड़ोसियों ने की नगर निगम की दमकल को सूचना दी। दमकल तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल की अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दरगाह में धधकी थी होटल
हाल में रविवार को दरगाह इलाके में एक होटल धधक उठी थी। इसमें होटल के निचले हिस्से पर दुकान जलकर खाक हो गई थी। हालांकि होटल को ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।

ट्रांसफामर धधका
मार्च में मदार गेट में ट्रांसफारमर धधक गया था। यह पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इसके नीचे फूलों की दुकानें भी हैं। यहां बैठने वाले फूल विक्रेता बाल-बाल बच गए थे।

Published on:
10 May 2019 10:29 am