अजमेर

बिना सूचना बंद किया कचहरी रोड

परेशान रहे वाहन चालक, पीआर मार्ग पर लगा दिनभर जाम

less than 1 minute read
Oct 12, 2020
कागजात लेकर दफ्तर के बाहर खड़े लोग,कागजात लेकर दफ्तर के बाहर खड़े लोग,बिना सूचना बंद किया कचहरी रोड

अजमेर(Ajmer News). शहर में चल रहे एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य से यातायात व्यवस्था बदहाल है। पीआर मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहता है। वहीं इधर कचहरी रोड को बिना सूचना बंद किए जाने से दुपहिया व चौपहिया वाहन चालक इधर से उधर चक्कर लगाते रहे।

सोमवार दोपहर पीआर मार्ग पर नगर निगम व चूड़ी बाजार तिराहे पर जाम के हालात बने रहे। यहां दिनभर दुपहिया, चौपहिया वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि पीआर मार्ग पर एलिवेटेड रोड के पिलर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित होती रही।

बिना सूचना बंद किया मार्ग

इधर, कचहरी रोड पर महाराष्ट्र मंडल के सामने एलिवेटेड निर्माण में पिलर पर गार्डर रखने का काम भी तेजी से शुरू हो चुका है। इसके लिए महाराष्ट्र मंडल के सामने दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। ऐसे दिनभर वाहन चालक महाराष्ट्र मंडल तक चक्कर लगाकर लौटते रहे।

Published on:
12 Oct 2020 11:12 pm
Also Read
View All