इंदौर

जिंदगी भर निभाएंगे साथ,एकदूजे का पकड़ा हाथ

जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति ब्लॉक श्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को 21 जोड़ों का परिणय सूत्र बंधन हुआ। इससे पूर्व शोभायात्रा, निकासी, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार व अतिथियों के सम्मान का आयोजन हुआ।

less than 1 minute read
Feb 02, 2017

जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति ब्लॉक श्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को 21 जोड़ों का परिणय सूत्र बंधन हुआ। इससे पूर्व शोभायात्रा, निकासी, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार व अतिथियों के सम्मान का आयोजन हुआ। बुधवार प्रात: 6 बजे थाम स्थापना हुई। 21 दूल्हों को बिन्दोली व शोभायात्रा बैण्डबाजे के साथ निकाली गई। विवाह स्थल पर वधु पक्ष की ओर से बारात का स्वागत किया गया।

सामूहिक तोरण की परम्परा निभाई गई। वरमाला के बाद पाणिग्रहण संस्कार हुआ। राजेन्द्र मारोठिया के नेतृत्व में समाज के प्रतिष्ठित लोगों व राजनेताओं का सम्मान किया गया। नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर ने विवाह सम्मेलन को आदर्श कार्यक्रम बताया। ललित जड़वाल व सेदरिया के पूर्व सरपंच घनश्याम जांगिड़, भोलाराम हर्षवाल उच्च स्तरीय सदस्य महासभा अजमेर, मोहनलाल पाटोदिया ब्यावर, रमेश चंद सीदड़ अजमेर, बाबूलाल टिड़ा अजमेर, कन्हैयालाल सींदड़ महासभा अजमेर, उमाशंकर पालडिय़ा अजमेर, देवकीनंदन नागल व राजेन्द्र कुमार मारोठिया ने भी विचार व्यक्त किए। श्रीनगर समिति के अध्यक्ष रामदयाल व मंत्री रमेश चंद सिलक ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।श्रीनगर। श्रीनगर में आयोजित जांगिड ब्राह्ममण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान भवानीखेड़ा नसीराबाद, सरवाड़, मोतीपुरा, कचनारिया दूदू, गगवाना, कल्याणीपुरा, ब्यावर, धांधोली, नूरयावास पीसांगन, न्यारा, मोरड़ा, नरेना रोड़ दूदू, अजमेर, तिलाना, नूरियावास, पाटन, पालघर महाराष्ट्र, बांदनवाड़ा, कुण्ड का लाम्बा मसूदा, गोयला, खण्डवा मध्यप्रदेश व सूरजपुरा से 21 जोडों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ।

समाज का विकास संभव : किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन करना एक अच्छा निर्णय है। इसके माध्यम से समाज के सैकड़ों लोगों का वर वधू को आर्शीवाद प्राप्त हुआ है।

Published on:
02 Feb 2017 01:05 am
Also Read
View All