
पिछले साल जून 2025 में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा इस साल कब होगी, इसे लेकर अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।
MPPSC Mains 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2025 कानूनी पेंच में फंस गई है। पिछले साल जून 2025 में प्रस्तावित यह परीक्षा अब तक यानी मई 2026 में भी स्थगित है और मामला जबलपुर उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है। करीब 158 पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण पूरी तरह कोर्ट के फैसले पर टिका है।
दरअसल, विवाद परीक्षा नियम 2015 को लेकर है। कुछ अभ्यर्थियों ने इस नियम को चुनौती दी है, जिसमें प्रावधान है कि यदि किसी उम्मीदवार ने आयु या कटऑफ में आरक्षण का लाभ लिया है तो अधिक अंक लाने के बावजूद उसे अनारक्षित (जनरल) वर्ग में शामिल नहीं किया जा सकता। यानी ऐसे अभ्यर्थी अपनी मूल आरक्षित श्रेणी में ही रहेंगे। इसी प्रावधान को लेकर न्यायालय में याचिकाएं दायर की गई हैं।
गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम मार्च 2025 में घोषित हो चुका है, जिसमें लगभग 4700 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे, लेकिन मेंस परीक्षा की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है। इस देरी से हजारों उम्मीदवारों की तैयारी और करियर दोनों पर असर पड़ रहा है।
आयोग का कहना है कि वह न्यायालय में लगातार अपना पक्ष रख रहा है और अंतिम निर्णय आने के बाद ही परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी। वहीं अन्य परीक्षाओं की प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य तकनीकी शिक्षा परीक्षा संपन्न हो चुकी है, सहायक प्राध्यापक 2024 के इंटरव्यू चल रहे हैं, जबकि फूड सेफ्टी ऑफिसर और सहायक प्राध्यापक (भूगोल) के परिणाम भी जल्द जारी होने की संभावना है। कुल मिलाकर एमपीपीएससी की भर्तियों पर कोर्ट में लंबित मामलों की वजह से मेंस परीक्षा पर फिलहाल 'ब्रेक' लगा हुआ है। अब सभी की नजर उच्च न्यायालय के अंतिम फैसले पर टिकी है। अभ्यर्थी उम्मीद कर रहे हैं कि पिछले साल जून 2025 में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा जून 2026 तक हो जाए, लेकिन इसके आसार कम ही लग रहे हैं।
आरक्षण के कारण विवादों में परीक्षा
कुछ अभ्यर्थियों ने नियमों को चुनौती दी है।
जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही है सुनवाई
आयोग लगातार रख रहा है अपना पक्ष
परीक्षा की नई तारीख कोर्ट के फैसले के बाद आएगी
मार्च 2025 में आ गया था प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट।
प्रारंभिक परीक्षा में चयनित 4700 अभ्यर्थी कर रहे इंतजार।
158 पदों पर हो रही है यह भर्ती।
हजारों उम्मीदवारों के करियर और तैयारियों पर पड़ रहा है असर।
सभी की निगाहें उच्च न्यायालय के फैसले पर टिकी हैं।
Updated on:
05 May 2026 03:04 pm
Published on:
05 May 2026 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
