अजमेर

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में भिड़े पार्टी के दो नेता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Apr 11, 2019
loksabha election 2019- 2 bjp leaders confront in election campaign
loksabha election 2019- 2 bjp leaders confront in election campaign

अजमेर। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत देश भर के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में पहले चरण का चुनाव गुरूवार से शुरू हो गया। वहीं राजस्थान में पहले चरण के नामांकन के बाद चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया। अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भी उम्मीदवार भागीरथ चौधरी की सभा खरवा में सुबह हुई। यहां चुनावी सभा में भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा और नवीन शर्मा आपस में भिड़ गए। मारपीट में नवीन शर्मा के चेहरे पर चोट आई है। वहीं बता दें कि इस दौरान मंच पर भाजपा मंडल मसूदा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

बताते चलें कि कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को भाजपा पर लोकसभा चुनावों में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विवेक पाराशर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत में बताया है कि भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के नामांकन के समय प्रत्याशी सहित वासुदेव देवनानी,अनिता भदेल, शिवशंकर हेड़ा, बी पी सारस्वत के दुपट्टों पर भाजपा का चुनाव चिन्ह छपा था।

स्टीकर पर लगे थे वाहन पर

इसके अलावा भाजपा प्रचार अभियान के तहत मैं भी चौकीदार हूं के हजारों स्टीकर वाहनों पर लगाए गए हैं। कांग्रेस ने यह भी शिकायत की है कि एलीवेटेड रोड का शिलान्यास सात जुलाई 18 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था उसका शिलालेख जिलाधीश कार्यालय व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर अब भी लगा हुआ है। उसे ढका नहीं गया है, जो आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आता है।

चुनाव आयोग गंभीर

चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पर रोक लगा दी है। इसके अलावा नमो टीवी का प्रसारण भी चुनाव होने तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
11 Apr 2019 12:45 pm