अजमेर

आप भी पढ़ें ,नासिक में पकड़े गए हथियार के जखीरे का अजमेर से आखिर क्या है नाता

सफलता : महिला के साथ दरगाह क्षेत्र में गेस्ट हाउस में ठहरा था युवक, दरगाह थाना पुलिस ने देर रात लिया हिरासत में, मुम्बई पुलिस का इंतजार
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 10:38 AM IST
man arrested in ajmer who is connected with nasik weapon case

अजमेर . महाराष्ट्र नासिक में मिले अवैध हथियारों के जखीरे की बरामदगी के मामले में मुम्बई पुलिस की इत्तला पर हरकत में आई दरगाह थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपित को दरगाह थाना पुलिस ने फूलगली में गेस्ट हाउस से दबोचा।

मुम्बई क्राइम ब्रांच की सूचना पर दरगाह थानाप्रभारी मानवेन्द्रसिंह ने फूलगली स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में दबिश दी। पुलिस ने यहां मुम्बई के एक युवक को एक युवती के साथ हिरासत में लिया। आरोपित युवक के तार महाराष्ट्र नासिक में मिले हथियारों के जखीरे से जुड़े हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद मुम्बई क्राइम पुलिस की सूचना पर दरगाह थाना पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई अंजाम दी। हालांकि बरामद हथियार से युवक की लिप्तता के संबंध में नासिक पुसिस के अजमेर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


मुम्बई पुलिस का इंतजार

दरगाह थाना पुलिस ने शनिवार रात को अमित के गिरफ्त में आते ही मुम्बई पुलिस को सूचना दे दी। अब मुम्बई पुलिस का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि नासिक में महाराष्ट्र पुलिस ने एक बोलेरो से तीन बदमाशों से भारी मात्रा में हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद किए थे।

नासिक पुलिस की इत्तला पर एक युवक को फूल गली से हिरासत में लिया है। हथियारों से युवक का कितनी लिप्तता है इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस के आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
-ओमप्रकाश मीणा, वृत्ताधिकारी दरगाह


खरवा ञ्च पत्रिका. खरवा पावर हाउस में शनिवार को सुबह मुख्य ट्रांसफार्मर जल गया। इससे कस्बे सहित आप-पास में दिनभर बिजली गुल रही। पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर सुबह ६ बजे जल गया था।

ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे सहित जीएसएस से जुड़े फीडरों की लाइट बंद रही। सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने लाइन में आए फाल्ट व जले ट्रांसफार्मर से अन्य ट्रांसफार्मर पर सप्लाई की व्यवस्था की। इस दौरान व्यवस्था सुचारू करने में पूरा दिन लग गया। कर्मचारियों ने शाम होते-होते लाइन चालू कर दी। इससे आमजन को परेशानी हुई। वही दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली देने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Published on: