कोटा

हो सकता था इलाज लेकिन उसने नहीं किया इंतजार और कर बैठा कुछ एेसा

कृष्णापुरी के एक युवक ने रविवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आत्महत्या का कारण खुद की लम्बी बीमारी को बताया है। मदनगंज थाना पुलिस ने मृतक का शव यज्ञनारायण चिकित्सालय में रखवाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2017, 4:29 PM IST
attampt suicide
attampt suicide

कृष्णापुरी निवासी संजय जटिया (31) वारदाने का काम करता था। संजय ने शाम को मुर्दा गली के पास वारदाने की दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी पाकर पहुंचे परिजन ने शव फंदे से उतारा। सूचना पाकर शाम करीब 5 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला।

इसमें उसने खुद की बीमारी से परेशान होने और आत्महत्या करने का कारण लिखा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शाम ढलने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। अब पुलिस सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराएगी।


Published on: