www.patrika.com/ajmer-news
पुष्कर. नगर पालिका में हाल ही में पस्थापित महिला सफाईकर्मचारी ने एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर पीडि़ता ने पालिका अधिकारी को भी लिखित शिकायत दी है। पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया है। पीडि़ता का आरोप है कि राधेश्याम मीणा नाम का पालिकाकर्मी उसे पिछले एक सप्ताह से प्रताडि़त कर रहा है। मीणा ने होली का चौक में उससे छेडछाड़ की। वहीं दूसरी ओर आरोपी कर्मचारी मीणा ने आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
read this also ...मोटरसाइकिल की चपेट में बालिका की मौत
पुष्कर. गनाहेड़ा तिराहे से सावित्री पहाड़ की ओर जाने वाले नए रास्ते पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से दस वर्षीय खानाबदोश बालिका मानसी की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा कैलाश नाम का युवक घायल हो गया। उसे रैफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। लेकिन रात होने के कारण परिजन की सहमति से शव पुष्कर चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चला रहा युवक मौके से फरार हो गया।
read this also ...मोबाइल चुराते दो युवकों को पीटा
पुष्कर. देवनगर रोड पर रविवार को मोबाइल फोन की दुकान मे चोरी करते दो युवकों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर जमकर पीटा तथा बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने पर जांच शुरू होने से पूर्व ही पिटाई के कारण एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे पुष्कर चिकित्सालय ले जाया गया। चोरी के आरोपित युवक की तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलने का वीडिया बनने की जानकारी मिलने पर रिपोर्टकर्ता ने आरोपित युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कह कर पिंड छुड़ाया। दोनों आरोपितों को पुलिस ने छोड़ दिया।