
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की वर्ष 2018 की पूरक परीक्षा फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी तीन गुना परीक्षा शुल्क से मंगलवार तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। पूरक परीक्षाएं पांच सितम्बर से प्रारंभ होंगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता के अनुसार बीए, बीएससी, बी.कॉम तृतीय वर्ष (पास कोर्स और ऑनर्स), बीपीएड, बीएससी/बीए बीएड प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, चतुर्थ वर्ष (रीजनल कालेज), बीसीए, बीएससी आईटी/कम्प्यूटर साइंस/बायोटेक, नैच्यूरोपैथी एन्ड यौगिक साइंस तृतीय वर्ष के कई विद्यार्थियों के विभिन्न विषयों में पूरक आई है। दो गुना परीक्षा शुल्क से फार्म भरने की तिथि बीत चुकी है।
विद्यार्थियों के आग्रह पर तीन गुना परीक्षा शुल्क से फार्म भरने की तिथि मंगलवार तक बढ़ाई गई है। विद्यार्थियों को कॉलेज से परीक्षा फार्म अग्रेषित कराकर सीधे विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा। इसके लिए कॉलेज को निर्देश जारी किए गए हैं।
बहुत खास है सीबीएसई का सीटेट एग्जाम...
अभ्यर्थियों ने सीबीएसई की केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के ऑनलाइन आवेदन भरे। अंतिम तिथि होने से अभ्यर्थी सुबह से शाम तक व्यस्त रहे।
स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है। साल 2015-16 तक परीक्षा फरवरी और सितम्बर में कराई जाती रही थी। इसके तहत अंतिम बार 18 सितम्बर 2016 को यह परीक्षा हुई थी। इसके बाद 20 महीने तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। चौतरफा दबाव के बाद बोर्ड ने इस वर्ष सीटेट कराना तय किया। बीती १ अगस्त से सीटेट के ऑनलाइन फार्म भरवाए जा रहे थे। इसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त रखी गई थी। जबकि फीस का भुगतान 31 अगस्त तक किया जा सकेगा।
बागी-निर्दलीय डटे मैदान में...
छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों के डटे रहने से चुनाव रोचक हो गए हैं। इस बार एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मुसीबतें बढऩी तय है। सोमवार को सभी संस्थाओं में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई। कुछ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए तो कहीं आपत्तियों के चलते नामांकन रद्द हो गए।