अजमेर

संसदीय सचिव गौतम ने पार्टी कार्यकर्ता को धमकाया, भाजपा के पूर्व देहात महामंत्री ने लगाए आरोप, ऑडियो वायरल

केकड़ी विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता को धमकाने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
May 24, 2018
social media
social media

अजमेर। केकड़ी विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता को धमकाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद बुधवार को पीडि़त भाजपा युवा मोर्चा देहात के पूर्व महामंत्री रामअवतार सिखवाल ने पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रसिंह को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी मामले में कार्रवाई से कतरा रही है। केकड़ी देवनगर निवासी सिखवाल ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर उसने संबंधित अधिकारी से शिकायत करने के साथ फोटो सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अपलोड कर दी।

इस पर संसदीय सचिव गौतम ने 22 मई की शाम उसको कॉल कर धमकाया। गौतम ने उसको लगातार कॉल कर फेसबुक पर लगाई फोटो हटाने का दबाव बनाया। फोटो नहीं हटाने पर अभद्रता की और महिला से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया।

इनका कहना है...
पीडि़त महिला ने कार्यकर्ता रामअवतार सिखवाल की ओर से छेड़छाड़ करने की शिकायत की। इस संबंध में जब उनको माफी मांगने के लिए कॉल किया तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है।
-शत्रुघ्न गौतम, संसदीय सचिव व केकड़ी विधायक

Published on:
24 May 2018 09:06 am