अजमेर

जोड़ों सावन का सत्कार..

Aug 04, 2026
Rajasthan

बाटोदा @ पत्रिका. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बोहराजी तालाब स्थित शिवालय, दरवाजे वाले शिव मंदिर, गोपालजी मंदिर के सामने स्थित शिवालय सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिल्वपत्र, धतूरा, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के बरनाला, बिछोछ, हलकारा ढाणी और जीवद सहित अन्य गांवों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।

Updated on:
04 Aug 2026 06:02 am
Published on:
04 Aug 2026 06:02 am