4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो सावन का सत्कार….

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. सावन माह के पहले सोमवार पर कस्बे के प्राचीन राजराजेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तड़के से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प एवं फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।