अजमेर

गृह क्लेश में मां ने ही किया था मासूम का कत्ल, तीन जगह रचाया विवाह

डूमाडा में गत दिनों डेढ़ माह के मासूम की हत्या उसकी मां ने गृह क्लेश के चलते की थी। वह हत्या का आरोप लगाकर सास और देवरानी को सजा दिलाने दिलाना चाहती थी।

2 min read
Jun 06, 2022
mother kill his son in ajmer

मांगलियावास (अजमेर). समीपवर्ती ग्राम डूमाडा में गत दिनों डेढ़ माह के मासूम की हत्या उसकी मां ने गृह क्लेश के चलते की थी। वह हत्या का आरोप लगाकर सास और देवरानी को सजा दिलाने दिलाना चाहती थी। मासूम की गला घोटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सुनील ताडा ने बताया कि गत 14 मई को डूमाडा निवासी पूजा पत्नी पुष्पेंद्र सेन ने सास व देवरानी पर उसके अबोध बालक की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच कर रही मांगलियावास थाना पुलिस ने रविवार को बालक की मां पूजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने गृह क्लेश को लेकर पुत्र का गला घोटकर मारने की वारदात को कबूल किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला
गत 13 मई को डूमाडा में मासूम की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला ने अपनी सास तथा देवरानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें गला घोटने की पुष्टि हुई।

तीन जगह रचाया विवाह
पुलिस के अनुसार झारखंड के देवनगर निवासी पूजा सेन जब 3 साल की थी तब उसकी मां की मौत हो गई। पिता के दूसरी शादी कर लेने पर सौतेली मां ने उसे घर से निकाल दिया। इससे पूजा बाजारों में भीख मांगने लगी। रिश्तेदारों ने उसे अनाथ आलिया सामाजिक संस्था में ठहराया। बाद में उसे उसके ननिहाल भेज दिया गया। बुजुर्ग नाना-नानी ने पूजा को उसके पिता के घर भिजवा दिया। यहां उसका विवाह डूमाडा निवासी पुष्पेंद्र सेन के साथ करवा दिया गया। वर्ष 2018 में पुष्पेंद्र के साथ 4 महीने रहने के बाद पूजा की पीसांगन के वीरेंद्र उर्फ मोनू सेन से मुलाकात हुई।

दोनों ने आपसी रजामंदी से विवाह कर लिया। पीसांगन निवासी वीरेन्द्र ने तीन माह बाद आदर्श नगर निवासी विजय सेन के साथ उसका विवाह करवा कर उसकी बहन सुमित्रा के साथ विवाह रचा लिया। विजय के साथ कुछ महीने रहने के बाद पूजा फिर से पुष्पेंद्र के पास जाकर रहने लगी। वापस लौटी पूजा से नाराज पुष्पेंद्र की मां सहित अन्य लोगों से पूजा के झगड़े होने लगे। इतना ही नहीं पुष्पेंद्र के पिता ने पुत्र को जायदाद से बेदखल भी कर दिया। इस पर पूजा ने षड्यंत्र रचते हुए मासूम की गला घोट कर हत्या कर दी और आरोप सास और देवरानी पर जड़ दिया।

Published on:
06 Jun 2022 01:43 pm