अजमेर

Navratri Festival : त्योहारी सीजन शुरू, अच्छी बिक्री की उम्मीद

ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए जा रहे ऑफर दुकानदारों ने मंगवाया स्टॉक, बाजार में बढऩे लगी खरीददारी

2 min read
Oct 15, 2020
Navratri Festival : त्योहारी सीजन शुरू, अच्छी बिक्री की उम्मीद
Navratri Festival : त्योहारी सीजन शुरू, अच्छी बिक्री की उम्मीद

अजमेर. कोरोना काल में चौपट हुए बाजार को अब मायूसी से उबरने की उम्मीद बंधी है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारी नवरात्र और दीपावली फेस्टिवल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके लिए दुकानदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीम दी जा रही है। दुकानों में माल की सजावट और वैरायटी दिखाने की होड़ के चलते बाजार में चकाचौंध दिखाई देने लगी है। कोरोना संक्रमण के चलते बाजार संभल नहीं पाया था। लेकिन अब दुकानदारों को नवरात्र और दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

इसलिए भी बाजार गुलजार

- फसल कटाई के बाद मंडी पहुंच गई है।

- नवरात्र-दीपावली पर जमकर खरीददारी होती है।

- देवउठनी ग्यारस से शादी-समारोह प्रारंभ होंगे।

- साल के अंत तक त्योहारों की धूम रहेगी।
दुकानों पर चढऩे लगे ग्राहक

शहरवासियों ने कोरोना संक्रमण के कारण बाजार से दूरी बना ली थी। लोग निकटवर्ती क्षेत्रों से ही खरीददारी कर रहे थे, लेकिन अब लोगों का डर धीरे-धीरे कम होने लगा है। दुकानों पर फिर से लोग पहुंचने लगे हैं। हालांकि कई दुकानदार ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दे रहे हैं।

ग्राहकों के लिए नया कलेक्शन

कोरोना के कारण कुछ समय मंदी बनी हुई थी, लेकिन अब फिर से ग्राहकी बढऩे लगी है। त्योहारी सीजन के साथ शादी-समारोह भी प्रारंभ होने वाले हैं। सोने-चांदी के आभूषणों में ग्राहकों के लिए नया कलेक्शन मंगवाया है। ग्राहकों के लिए कम्पनी की ओर से स्कीम भी दी जा रही है। नवरात्र और दीपावली तक अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
- ईशान भारद्वाज, ज्वैलर

ऑफलाइन में कैश बैक स्कीम

इलेक्ट्रोनिक्स आइटम में भी कम्पनियां ऑफ लाइन खरीददारी में कैश बैक स्कीम दे रही हैं। ऑनलाइन खरीददारी पर एक साल की वारंटी मिलती है, लेकिन ऑफलाइन में तीन साल की वारंटी दी जा रही है। कम्पनियों ने ग्राहकों के लिए कई नए आइटम भी बाजार में उतारे हैं। अच्छी खरीददारी की उम्मीद है।
- आदित्य बाहेती, इलेक्ट्रोनिक्स व्यापारी

शादी-समारोह की बढऩे लगी खरीददारी

बाजार में अधिक मास के बाद से ग्राहकी बढऩे लगी है। शादी-समारोह के लिए कपड़ों की खरीदारी जारी है। त्योहारी सीजन से भी काफी तेजी आई है। बाजार अब कोरोना से उबरने लगा है। आगामी दिनों में इसमें ओर तेजी आने की उम्मीद है। नए कलेक्शन भी मंगवाए गए हैं।
- मुकेश गोयल, कपड़ा व्यापारी

Updated on:
15 Oct 2020 08:55 pm
Published on:
15 Oct 2020 10:05 pm