अजमेर

814 करोड़ की लागत से नए हाइवे बनेंगे

-सवा तीन सौ किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण -वल्र्ड और एशियन बैंक करेगा सहयोग

2 min read
Mar 01, 2020
highway

अजमेर. जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। सार्वजनिक निर्माण विभाग pwd के अजमेर संभाग में आने वाले अजमेर व भीलवाड़ा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 6 स्टेट हाइवे New highways बनाए जाएंगे। इनकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। करीब सवा तीन सौ किलोमीटर लंबे इन हाइवे निर्माण पर 814.17 crores करोड़ की लागत आएगी। इनमें से कई सड़कों को डबल लेन तो कुछ को डेढ़ गुना तक बढ़ाया जाएगा। सभी सड़कों का निर्माण विश्व world तथा एशियनashian bank बैंक के सहयोग से होगा। सड़कों के निर्माण से लोगों को बेहतर कनेक्टीविटी मिलेगी इससे उनका समय भी बचेगा। यह सभी टोल-हाइवे होंगे।

ब्यावर-मसूदा-गोयला स्टेट हाइवे 26-ए : इस सड़क की लम्बाई 67 किलोमीटर है। जिसे ब्यावर से बांदनवाड़ा तक डबल लेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 6.8 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

अरांई-सरवाड़ स्टेट हाइवे 7-ए : 44.26 किलोमीटर लंबी यह सड़क फिलहाल सिंगल लेन तो कहीं इससे भी कम है। नए प्रोजेक्ट में इसे डबल लेन किया जाएगा। इसके निर्माण पर 111.24 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नसीराबाद-मांगलियावास-पादूकलां स्टेट हाइवे-102 : सिंगल लेन की 63 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को डबल लेन में तब्दील किया जाएगा। इसके निर्माण पर 134.38 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ब्यावर-पीसांगन-गोविंदगढ़-टहलां-कोटलनियावास स्टेट हाइवे-36 : इस सड़क की लम्बाई 56.7 किलोमीटर है। वर्तमान में यह सड़क सिंगल लेन से भी कम है। अब इसे डेढ़ लेन का बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 132.77 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

किशनगढ़-अरांई-मालपुरा स्टेट हाइवे-7 ई : वर्तमान में 40 किलोमीटर लंबी सिंगल लेन सड़क को डबल लेन का बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 162.22 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

हुरड़ा-बनेड़ा स्टेट हाइवे-39 ए : भीलवाड़ा जिले में आने वाली इस सड़क की लम्बाई 53 किलोमीटर है। हुरड़ा से शाहपुरा तक इस सड़क को डबल लेन का बनाया जाएगा। शाहपुरा से बनेड़ा तक यह डेढ़ लेन की बनाई जाएगी। इसके निर्माण पर 127.22 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

read more: दो हवाई अड्डों की लीज राशि के 260 करोड़ फिसले हाथ से
दो हवाई अड्डों की लीज राशि के 260 करोड़ फिसले हाथ से

Published on:
01 Mar 2020 07:19 pm
Also Read
View All