अजमेर

अनजान को फोन पर पिन बताया, इधर खाते से निकल गए 40 हजार

ठग ने की वारदात
less than 1 minute read
May 12, 2019
kolkata west bengal
मोबाइल हैंडसेट बिजनेस शुरू करने के नाम पर की थी २३ लाख रुपए की ठगी

अजमेर.

फोन पर पिन बताना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ठग ने उसके खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। इस संबंध में पीडि़त ने दरगाह थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार पन्नीगरान चौक निवासी जियाउद्दीन पुत्र फकरूद्दीन नियाजी के मोबाइल पर कुछ दिन पहले फोन आया। फोन करने वाले उनसे एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी ली। बाद में मैसेज से आया तो पिन पूछा। पिन बताने के बाद खाते से चालीस हजार रुपए निकल गए। बैंक जाने पर पता चला कि उक्त कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी की गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्रिका अलर्ट

सतर्कता नहीं बरतने के कारण इससे पहले भी कई लोग ऐसी वारदातों का शिकार हो चुके है। हालांकि बैंकों की ओर से भी ग्राहकों को बार-बार कहा जाता है अपने एटीएम की जानकारी किसी को नहीं दे। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सतर्क नहीं रहने के कारण लोग ऐसी वारदातों का शिकार हो जाते हैं।

Published on:
12 May 2019 08:01 am