चेन्नई

मंत्रियों के आवास के बाहर ‘हल्लाबोलÓ

शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी क्षेत्र में सौंपे जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के उत्तर व दक्षिण ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शिक्षा व पंचायतराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी व महिला व बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के निवास के बाहर हल्लाबोल किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2017, 2:04 AM IST
Feature image

अजमेर. शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी क्षेत्र में सौंपे जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के उत्तर व दक्षिण ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शिक्षा व पंचायतराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी व महिला व बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के निवास के बाहर हल्लाबोल किया।

उत्तर ब्लॉक में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल के नेतृत्व में 11 बजे कांग्रेसजन फॉयसागर रोड स्थित काली माता मंदिर के बाहर एकत्र हुए। यहां से ढोल नगाड़ों के साथ रैली के रूप में देवनानी के निवास के बाहर पहुंचे जहां प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने का वह हर हाल में विरोध करेंगे। आंदोलन के अगले चरण में शुक्रवार को जनसंपर्क व रैली निकाल कर व्यापारियों व आमजन का सहयोग लिया जाएगा।

दक्षिण ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने भदेल के भजन गंज स्थित निवास के बाहर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भदेल ने निवास से बाहर आकर समझाइश की और आश्वस्त किया कि जनहित के खिलाफ कोई काम नहीं किया जाएगा।

Published on: