अजमेर

Patrika Vision : भिनाय में खुले सरकारी कॉलेज, रोजगार के लिए शुरू हो रीको एरिया

www.patrika.com/rajsthan-news
less than 1 minute read
Oct 13, 2018
brhmadev kumawat
brhmadev kumawat

ब्रह्मदेव कुमावत (मसूदा विधानसभा क्षेत्र)

पूर्व में मेरे व कांग्रेस सरकार के कार्यालय में मगरा क्षेत्र में बीसलपुर योजना को कार्य प्रारभ्भ किया गया था। लेकिन भाजपा के कार्यकाल में इसको लेकर कोई कार्य नही होने से अधूरी पडी योजना को पूर्ण कराया जाएगा।
मसूदा विधानसभा क्षेत्र में टूटी सडक़ो को ठीक करवाना, चिकित्सालयों में रिक्त पडे चिकित्सको के पदो को भरने के साथ साथ चिकितसालयों में आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

भाजपा के शासन में शिक्षा को लेकर आनन फानन में बंद किए राजकीय विद्यालयों को गांवो की स्थिति को देखकर पुन बंद विद्यालयों को खुलवाए जाएगे। इसके साथ ही युवाओ के लिए रोजगार के लिए रीको एरियों को शुरू करवाना, बीसलपुर से नियमित व पर्याप्त जलापूर्ति करवाने का कार्य किया जाएगा।

मसूदा विधान सभा क्षेत्र के भिनाय उपखंड मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय खुलवाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रो में सडक़ो एवं यायतात के साधनो की समस्याओ का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओ का अधिक से अधिक समाधान करने का प्रयास करेगे। ग्राम पंचायतो में अधिक से अधिक विकास करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा।

Published on:
13 Oct 2018 07:12 pm