अजमेर

State Universities: 20 को पेन डाउन हड़ताल, 27 से प्रदेशव्यापी आंदोलन

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Aug 16, 2018
demand for 7th pay commission
demand for 7th pay commission

अजमेर

सातवां वेतनमान नहीं मिलने से प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कर्मचारी नाराज हैं। अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने चाणक्य भवन के समक्ष नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कार्मिकों का सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। सरकार ने विश्वविद्यालयों को बजट संबंधित बेतुका पत्र भी भेजा है। इससे सभी विश्वविद्यालयों में नाराजगी है। अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की हाल में उदयपुर में बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ आंदोलन छेडऩे का फैसला किया गया है। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दुर्गेश भारद्वाज, महासचिव डॉ. आर. के. जैन, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सेन और अन्य मौजूद थे।

20 को पेनडाउन हड़ताल
अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण में 20 अगस्त को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पेन डाउन हड़ताल होगी। सरकार ने सातवें वेतनमान को लेकर फैसला नहीं किया तो 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ होगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार को भेजे गए जवाब को लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। प्रचार सचिव गोपाराम ने कहा कि विश्वविद्यालय ने सरकार के पत्र का उचित जवाब नहीं भेजा। पत्र भेजने में विलम्ब के चलते सातवें वेतनमान का मामला अटका हुआ है।

झमाझम बरसे बदरा, शहर को किया तरबतर....

स्वाधीनता दिवस की शाम घटाएं झमाझम बरसीं। बरसात ने शहर को तरबतर कर दिया। कई इलाकों में सड़कों-नालों में पानी उफन पड़ा। बरसात से लोगों को दिनभर की उमस और गर्माहट से राहत मिली।

सुबह से उमस और गर्मी ने जबरदस्त परेशान किया। शाम को घनघोर घटाओं ने डेरा जमा लिया। करीब 6.30 बजे बादलों की चुप्पी टूटी। पंचशील, माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, शांतिपुरा, लोहागल रोड, बजरंगगढ़ चौराहा, जयपुर रोड, मेयो लिंक रोड, नाका मदार, आनसागर लिंक रोड सहित आसपास के इलाकों में हवाओं संग झमाझम पानी बरसा। कायड़, घूघरा घाटी, सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, कचहरी रोड सहित अन्य इलाके भी तरबतर हुए।

Updated on:
16 Aug 2018 05:48 am
Published on:
16 Aug 2018 08:14 am