9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime : अजमेर में फिल्मी अंदाज में डकैती, 12 मिनट में समेटा करोड़ों का माल, 3 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा

Rajasthan Crime : अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में डकैती की। 12 मिनट में करोड़ों का माल समेटा तो पुलिस ने 3 घंटे में धर दबोचा।
less than 1 minute read
Google source verification
ajmer crime filmy style crores robbery police arrested him within 3 hours

Rajasthan Crime : फाइल फोटो पत्रिका

Ajmer Crime : अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर ऑटो पार्ट्स और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल माहेश्वरी के घर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रेड का डर दिखाकर महज 12 मिनट में करीब तीन करोड़ रुपए के जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए। अजमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया।

अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार छह युवक व्यापारी के घर पहुंचे। उस समय घर पर महिलाएं, व्यापारी का बेटा और काम करने वाली महिला मौजूद थे। आरोपियों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर तलाशी शुरू कर दी। विरोध करने पर व्यापारी के कार्यालय पर भी रेड डालने की धमकी दी। इसके बाद लॉकर खुलवाकर जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। वारदात के समय व्यापारी और उनके परिजन प्रतिष्ठान पर थे।

पहले की रेकी, फिर वारदात

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले व्यापारी के घर और कार्यालय की रेकी की थी। घर में दिन के समय कौन मौजूद रहता है, इसकी जानकारी जुटाकर सुबह का समय चुना। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल को सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

चार जोड़ी चूड़ियां और हार ले जाने की जानकारी

प्रारंभिक पूछताछ में चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल फोन ले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग