अजमेर

धूप और उमस बहा रही पसीना , मौसम में गर्माहट से कुछ यूं हो रहे लोग परेशान

धूप और उमस ने मंगलवार को पसीने बहाए। हवा चलने के बाद भी मौसम में सुबह से शाम तक गर्माहट बनी रही।
less than 1 minute read
Jun 06, 2018
Summer Season
Summer Season

अजमेर . धूप और उमस ने मंगलवार को पसीने बहाए। हवा चलने के बाद भी मौसम में सुबह से शाम तक गर्माहट बनी रही। रूई की तरह बादल मंडराए पर कोई असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले इसमें 0.6 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा।
सूरज निकलने के साथ मौसम में गर्मी और उमस बढ़ गई। पसीने से लोगों के कपड़े तरबतर होते रहे। दोपहर में लू के थपेड़ों और झुलसाती धूप ने लोगों को ज्यादा परेशान किया। गर्मी से बचने के लिए लोग छायादार जगह बैठे नजर आए।

फिर 44 डिग्री पर पारा
पिछले 15 दिन में पारा फिर 44 डिग्री या इसके आसपास पहुंचा है। पिछले महीने पारा 22 मई को 44.0, 28 मई को 44.4 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद मंगलवार को यह वापस 44.0 डिग्री तक पहुंच गया है। समय पर आएगा मानसून!

केरल कर्नाटक सहित अन्य प्रदेशों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। कई जगह मानसून पूर्व बरसात हुई है। इसकी रफ्तार ठीक रही तो यह जून के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगा। अजमेर सहित पूरे राज्य में मानसून जुलाई से सितम्बर तक सक्रिय रहता है। इस दौरान होने वाली बरसात से बांधों और तालाबों में पानी की आवक होती है। इससे साल भर पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होता है।

Published on:
06 Jun 2018 05:00 am