VIDEO – पहली बार लीग फॉर्मेट में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता शुरू

अजमेर के चन्द्रबरदायी नगर स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर बुधवार से राज्य स्तरीय पुलिस हॉकी लीग शुरू हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2016, 9:50 PM IST
hockey
hockey

अजमेर के चन्द्रबरदायी नगर स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर बुधवार से राज्य स्तरीय पुलिस हॉकी लीग शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अजमेर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल ने किया। जबकि आयोजन सचिव पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन भी उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद रहे।

तीन दिन तक चलने वाली इस हॉकी लीग में कुल प्रदेश की कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं। जिन्हे तीन-तीन पूल में बांटा गया है। प्रतियोगिता में उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, जयपुर, कमिश्नर, जोधपुर रेंज व आरएसी की टीमें शामिल होंगी। इस अवसर पर मालिनी ने खिलाडि़यों को पूरे जोश व खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला आरएएसी रेंज वर्सेज जोधपुर रेंज के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं इससे पूर्व जयपुर आयुक्त्तालय ने बीकानेर रेंज को 4-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में अजमेर ने भरतपुर रेंज को 4-2 से शिकस्त दी। शाम के मुकाबले में जयपुर आयुक्त्तालय ने जयपुर रेंज को 11-1 से हराया। जबकि आरएसी ने कोटा को 10-0 से व अजमेर रेंज ने उदयपुर रेंज को हराकर मुकाबला जीता।

पहली बार लीग के आधार पर

अबतक नॉक आउट आधार पर होने वाली प्रदेश स्तरीय पुरुष पुलिस हॉकी लीग प्रतियोगिता पहली बार लीग के आधार पर हो रही है। पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन के प्रयासों से इस वर्ष इसे लीग आधार पर प्रारम्भ किया गया है। नॉक आउट के आधार प्रतियोगिता होने से एक मुकाबले में भी टीमें बाहर हो जाती थी।

एेसे में प्रत्येक टीम को ज्यादा मुकाबले खेलने को मिलें इसे ध्यान में रखते हुए इसे लीग पैटर्न पर प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत पूल की प्रत्येक टीम 2-2 मुकाबले खेलेगी। वहीं अगर टीम आगे बढ़ती है तो वह चार मुकाबले भी खेल सकती है।

Published on: