अजमेर

VIDEO: राजस्थान में अब इस तरह की होली खेलने और पार्टी करने पर लगा BAN, किया तो खैर नहीं, पुलिस करेगी गिरफ्तार!

https://www.patrika.com/political-news/
less than 1 minute read
Mar 13, 2019
Police orders ban in Kapda Fad Holi in Pushkar Ajmer

पुष्कर।

राजस्थान के पुष्कर में होली की धुलंडी के अवसर पर कपड़ा फाड़ होली (Rajasthan Pushkar Kapda Fad Holi) व रात को ट्रांस पार्टी (Trans Party) आयोजन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में पुष्कर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।



पुष्कर थाना कार्यालय पर दोनों आयोजनों को लेकर मंगलवार की शाम होटल संचालकों, तीर्थ पुरोहितों, व कस्बेवासियों के साथ करीब दो घंटे तक विशेष बैठक करने के बाद पुलिस कप्तान ने ये सख्त आदेश दिए गए।

चर्चा के दौरान पुलिस कप्तान ने सख्त लहजे में कहा कि वराह घाट चौक में धुलंडी के दिन में कपड़ा फाड़ होली का आयोजन संस्कृति के खिलाफ है। आयोजन में भारी भीड़ जुटने से अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार के किसी भी गैर कानूनी स्तर के आयोजन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि होली के दूसरे रोज धुलंडी के दिन में वराह घाट में डीजे के तेज संगीत पर कपड़ा फाड़ होली का आयोजन किया जाता है। आयोजन में स्थानीय युवकों के साथ साथ केवल बाहरी आगन्तुक स्वेच्छा से अपने शर्ट-बनियान फाड़ते है तथा तेज डीजे पर रंगों से सरोबार होकर करीब पांच घंटे तक डांस करते है।

वहीं वराह घाट चौक व ब्रह्म चौक में कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय युवकों की ओर से पूरी सतर्कता बरती जाती है तथा मनचलों को खदेड़ा जाता है लेकिन डीजे के तेज संगीत पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एवं अन्य राज्यों से आने वाले युवक युवतियां देर रात तक मदमस्त होकर झूमते रहते हैं। आयोजन की आड में कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य तरीकों से नशा परोसा जाता है।

Published on:
13 Mar 2019 08:36 am