रायपुर

तलाश उस स्कूटी की ,जिसने किया शिक्षा राज्यमंत्री को घायल

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के टक्कर मारने वाले स्कूटर सवार का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2016, 9:37 AM IST
vasudev devnani, education minister, rajasthan
vasudev

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के टक्कर मारने वाले स्कूटर सवार का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। अब सदर कोतवाली थाना पुलिस जयपुर रोड पर होटल, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

हालांकि तीन दिन की मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लग सका है।

देवनानी को गत शनिवार दोपहर हाथीभाटा पावर हाउस में बीएमएस के स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय जयपुर रोड पर पैदल सड़क पार करने के दौरान अग्रसेन चौराहा की ओर से तेज रफ्तार में आए स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी थी।

स्कूटर सवार मौका देखकर फरार हो गया था। हादसे के बाद स्कूटर सवार की तलाश में जुटी सदर कोतवाली थाना पुलिस देवनानी के पीए व सुरक्षाकर्मी के बताए नम्बर के आधार पर स्कूटर सवार की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अग्रसेन चौराहा से आगरा गेट चौराहा तक लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

दुर्घटनाकारित करने वाले स्कूटर व चालक की तलाश की जा रही है। आगरा गेट से अग्रसेन चौराहा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

-अशोक कुमार मीणा, थानाप्रभारी कोतवाली


Published on: