अजमेर

41 लाख के ड्रग्स, 37 लाख की शराब पकड़ी

लोकसभा चुनाव-2019 : 17.93 लाख का कैश भी जब्त
2 min read
Apr 11, 2019
Feature image

अजमेर. लोक सभा चुनाव-2019 की आचार संहिता की पालना तथा चुनाव में धनबल व प्रलोभन रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फ्लाइंग स्क्वायड, एसएसटी तथा पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिले में अब तक 97 लाख 37 हजार 494 रुपए की शराब, नगदी व ड्रग्स पकड़ी गई है। इसमें नकदी का आंकड़ा 17 लाख 93 हजार 470 रुपए है। इस दौरान 41 लाख 5 हजार 380 का ड्रग्स भी पकड़ा है। शराब का आंकड़ा 37 लाख 78 हजार 294 रुपए का है। एफटीटी, पुलिस तथा आबकारी दल ने 37 लाख 78 हजार 294 रुपए की शराब भी पकड़ी है। पुलिस तथा एसएसटी टीम ने ने 7 हजार 977 क्वांटिटी की 19 लाख 94 हजार 299 रुपए की शराब पकड़ी जबकि आबकारी दल ने 3 हजार 622 क्वांटिटी की 17 लाख 83 हजार 995 रुपए की शराब जब्त की है। एक कटार भी जब्त की गई है जिसका मूल्य 12 हजार 650 रुपए है।
इन विधानसभा क्षेत्र में जब्त हुआ कैश

सर्वाधिक नकदी अजमेर दक्षिण में जब्त की गई है। अजमेर दक्षिण में 2 लाख अभय अग्रवाल से परबतपुरा चौराहे पर, विजय शर्मा से 2 लाख 7 हजार 50 रुपए परबतपुरा से, विनीत गुप्ता से 2 लाख 300 रुपए परबतपुरा चौराहा से जब्त किए गए। हरीश कुमार से माखूपुरा में 1 लाख 5 हजार रुपए जब्त किए गए। अजमेर उत्तर में राजेश एरन से एमडीएस यूनिवर्सिटी के पास 5 लाख 38 हजार, दिना चौधरी से रीजनल कॉलेज से 50 हजार 120 रुपए जब्त किए गए। पुष्कर में प्रवीण कुमार बंसल से पनेर तिराहे पर 89 हजार रुपए जब्त किए गए। मूसद विधानसभा क्षेत्र में आदित्येन्द्र सिंह से 4 लाख 4 हजार रुपए जब्त किए गए। निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नगदी व शराब जब्त करने के लिए टीमों की कार्रवाई जारी है।

खर्च में कांग्रेस आगे, भाजपा पीछे :

लोकसभा चुनाव में राजनैतिक दलों द्वारा किए जाने वाले खर्च के मामले में कांग्रेस आगे है। कांग्रेस ने अब तक 2 लाख 47 हजार 436 रुपए खर्च किए हैं जबकि भाजपा ने 1 लाख 91 हजार 165 रुपए खर्च किए हैं।

Updated on:
11 Apr 2019 10:56 pm
Published on:
11 Apr 2019 10:56 pm