अजमेर

#CORONAVIRUS: जनता रसोई की ‘आंच’ में मिट गए राजनीतिक मतभेद

कोविड-19 में अजमेर की राजनीति की तस्वीर इक्कीसभाजपा कांग्रेस के पार्षद मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं निशुल्क भोजन
less than 1 minute read
Apr 06, 2020
#CORONAVIRUS: जनता रसोई की 'आंच' में मिट गए राजनीतिक मतभेद
#CORONAVIRUS: जनता रसोई की 'आंच' में मिट गए राजनीतिक मतभेद


अजमेर. राजनीति क्षेत्र में अलग विचारधारा एवं नीति के तहत काम करने वाले शहर के पार्षद इन दिनों सिर्फ एक ही मिशन में जुटे हैं और वह है शहर व अपने क्षेत्र के जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाना । अजमेर के सभी भाजपा कांग्रेस के पार्षद और जनप्रतिनिधि इस कार्य में मिलजुलकर लगे हैं । लॉकडाउन में भाजपा कांग्रेस के पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता रसोई के माध्यम से लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। भाजपा पार्षद चंद्रेश सांखला ,नीरज जैन आदि ने लॉक डाउन के तत्काल बाद इस जनता रसोई की शुरुआत की। इसके बाद कई भाजपा कांग्रेस के पार्षद इसमें जुड़ गए। इस जनता रसोई से ही भाजपा कांग्रेस के पार्षद मिलकर भामाशाहों, दानदाताओं के सहयोग से भोजन तैयार करवा रहे हैं और भोजन के पैकेट आवश्यकता अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में बांट रहे हैं। इनमें कई ऐसे पार्षद हैं जिनकी एक ही पार्टी के होने के बावजूद आपस में नहीं बनती लेकिन इस कार्य में वे एक साथ लगे हुए हैं ।


विधायक महापौर भी जुड़े
अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी अजमेर, दक्षिण के विधायक अनिता भदेल महापौर धर्मेंद्र गहलोत एवं उप महापौर संपत सांखला भी जनता रसोई से जुडकऱ सहयोग कर रहे हैं।

Published on:
06 Apr 2020 03:52 pm