अजमेर

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के दानपात्र में 20 दिन में जितने पैसे निकले उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में को बीस दिनो के अन्तराल में दानपात्र खोले गए। इनमें 17 मे से 2 दानपात्रो से 10 लाख 46 हजार रूपए का रिकार्ड चढ़ावा निकला है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2017, 1:54 PM IST
pushkar brahma temple donation box opened after twenty days with ten lack rupees

पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर ना केवल राजस्थान में बल्कि भारत में भी इसकी लोकप्रियता है। इस मंदिर की कमान अब प्रशासन के हाथ में है। मंदिर में बीस दिनों के बाद खोले गए दानपात्रों से जो पैसा आया उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में को बीस दिनो के अन्तराल में दानपात्र खोले गए। इनमें 17 मे से 2 दानपात्रो से 10 लाख 46 हजार रूपए का रिकार्ड चढ़ावा निकला है।


उपखंड अधिकारी विष्णु गोयल के निर्देशन में मंदिर परिसर रखे 17 मे से दो दानपात्र खाले गए। शाम तक गणना करने पर गर्भ गृह के सामने रखे दोनो दानपात्रो से बीस दिनो में 10 लाख 46 हजार रूपए का निकले है। शेष १५ दानपात्र बुधवार को खोले जाएंगे।

इससे पूर्व 2 अगस्त को दानपात्र खोले गए थे। इन दिनो रामदेवरा जातरुओ की आवक बढऩे के कारण चढावा अधिक आना माना जा रहा है।

जगतपिता ब्रह्मा की पत्नी सुहागिनदात्री सावित्री माता का मंगलवार को लगा।। सोमवार की रात्रि हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित सावित्री माता मंदिर में पहाड़ी की दुर्गम चढ़ाई कर रात्रि जागरण में भाग लिया। मंगलवार शाम सावित्री पहाड़ी की तलहटी में विशाल पारम्परिक मेला लगा। इसमें श्रद्धालुओं ने पहाड़ी पर माता मंदिर में नारियल प्रसाद अर्पित किए। शाम को पहाडी की तलहटी में मेले में मनोरंजन के साधनों का लुफ्त उठाया। शाम को पहाडी की तलहटी में मेले में मनोरंजन के साधनों का लुफ्त उठाया।

गौतमाश्रम में दामोदर शास्त्री भारद्वाज गुरुकृपा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ३१ अगस्त से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जाएगा। आयोजक व सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष गोविन्दराम करीठ ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे मंगल कलशयात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन प्रात: ९ बजे से दोपहर १ बजे तक कथा होगी। ६ सितम्बर को आयोजन की पूर्णाहुति होगी। कथा आयोजन में अयोध्या निवासी कोशलैश सदन पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवराचार्य व्यास पीठ से कथामृत पान कराएंगे

Published on: