अजमेर

Pushkar Gang Rape: गैंगरेप की शिकार कालेज छात्रा ने बताई ऐसी बात, पुलिस महकमा आया हरकत में

छात्रा के साथ होटल के कमरे में सामूहिक रूप से बलात्कार किया...
less than 1 minute read
Jan 05, 2019
Gang rape In dausa
young girl intimate boyfriend with love, his cheats now

अजमेर/पुष्कर।

पुष्कर के बांगड़ चौराहे के पास स्थित होटल में कॉलेज की छात्रा को बहला-फुसलाकर दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था। छात्रा की ओर से अजमेर के सिविल लाइन मैं दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस उप अधीक्षक उत्तर अजमेर जिनेंद्र कुमार ने मौके पर आ कर जांच शुरू की। रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया था कि वह अजमेर की एक कॉलेज की छात्रा है तथा दो युवक उसे बहला-फुसलाकर पुष्कर घुमाने की कहकर एक होटल में ले गए तथा उसके साथ होटल के कमरे में सामूहिक रूप से बलात्कार किया।

इसी के साथ ही पुलिस हरकत में आई आज शनिवार को प्रातः जांच अधिकारी उप अधीक्षक जिनेंद्र कुमार पुष्कर पहुंचे तथा उन्होंने सर्वप्रथम पुष्कर सरोवर के करनी घाट, मेला मैदान, रेगर मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर घटना की तस्दीक की। जांच के दौरान पुष्कर की भानगढ़ तिराहे के पास स्थित होटल चाचा गार्डन में बलात्कार की घटना करने का खुलासा हुआ है जिसकी जांच जारी है।

Published on:
05 Jan 2019 01:36 pm