अजमेर

पुष्कर विधायक ने बिजली का पोल व बिल लेकर विधानसभा पर किया प्रदर्शन

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ जताया रोष  
less than 1 minute read
Mar 13, 2020
पुष्कर विधायक ने बिजली का पोल व बिल लेकर विधानसभा पर किया प्रदर्शन
प्रदेश में बिजली की दरें बढ़़ाने के विरोध में बिजली का पोल व बिल लेकर विधानसभा में प्रदर्शन करते पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत।

पुष्कर (अजमेर). क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार प्रदेश में बिजली के बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ पुष्कर बिजली का पोल व बिल लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन किया। रावत ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर कार्यसंचालन नियम 50 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की।

बिजली के पोल व बिलों के सांकेतिक विरोध के दौरान विधायक रावत ने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि की मार से परेशान किसानों पर बिजली की दरे बढ़ाकर परेशान किया जा रहा है। रावत का आरोप था कि दरें बढ़ाकर, फ्यूल चार्ज के रूप में प्रत्येक तिमाही में आरइआरसी के माध्यम से कभी 40 पैसे तो कभी 22 व 55 पैसे के रूप में अलग अलग दरेें ली जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक उपभोक्ताओं से वाटर सेस, इलेक्ट्रिक चार्जेज से राशि वसूली जा रही है। बीसीआर भरकर लोड बढ़़ाकर कई गुना अधिक चार्ज वसूला जा रहा है। रावत ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने ओबीसी के कृषि कनेक्शन पर 31 जनवरी 2012 तक के आवेदकों को कनेक्शन देने की घोषणा की गई थी लेकिन वर्तमान सरकार के 16 माह के कार्यकाल में तिथि नहीं बढ़ाई गई है। इससे कनेक्शन मिलने की उम्मीद जताए बैठे किसानों को निराशा हो रही है। विधायक ने प्रक्रिया के नियम 50 के अन्तर्गत स्थगन प्रस्ताव पेश किया तथा चर्चा कराने की मांग की।

Published on:
13 Mar 2020 05:01 am