अजमेर

राहुल गांधी @ पुष्कर, शुरू करेंगे कांग्रेस का लोकसभा चुनाव अभियान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Feb 06, 2019
Rahul gandhi at pushkar
Rahul gandhi at pushkar

अजमेर.

कांग्रेस सेवादल के अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर 13 व 14 फरवरी को होने वाले महाअधिवेशन की तैयारियों को लेकर इंडोर स्टेडियम में बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए। अधिवेशन में 51 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य है। बैठक में मसूदा विधायक व प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेश संगठक कुंदन सिंह रावत व अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए क्षेत्रवार पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं, भोजन आवास, स्वागत सहित अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को लाने के लिए लक्ष्य दिए गए। साथ ही आमजन को कार्यक्रम से जोडऩे तथा कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कार्यक्रम तक लाने के लक्ष्य दिए गए।

इससे पूर्व सेवादल पदाधिकारियों ने कायड़ स्थित सभा स्थल का दौरा किया। वह व्यवस्थाओं को देखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 को आएंगे
अधिवेशन का समापन 14 फरवरी को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि 13 फरवरी को अधिवेशन का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेता आएंगे।

विशेष ड्रेस कोड में रहेंगे कार्यकर्ता

देसाई ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारी निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे। युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी ड्रेस तय है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिन युवा महिलाओं व युवतियों ने संगठन को ज्वाइन किया है वह सफेद कुर्ता, नीला दुपट्टा व नीली नैरो जींस या लैगीज पहन सकेंगी।

मंच व उसके नीचे बनी डी में रहेंगे सुरक्षा कर्मी

जानकारी के अनुसार 30 से 40 हजार तक लोगों के आने की संभावनाओं को देखते हुए बड़ा डोम व उसके आगे डी सुरक्षा घेरा बनेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत मंच पर चुनिंदा पदाधिकारी बैठेंगे। डी में सुरक्षाकर्मी रहेंगे।
प्रत्येक अध्यक्ष को एक हजार की जिम्मेदारी
बैठक में प्रति अध्यक्ष को जिले वार एक हजार कार्यकर्ताओं को लाना है। राजस्थान के पदाधिक ारियों को सर्वाधिक कार्यकर्ता लाने का दायित्व है। आठ फरवरी को संचालन समिति की बैठक होगी। सभी अधिकारी कायड़ विश्राम स्थली पर ही रुकेंगे।

Published on:
06 Feb 2019 08:15 am