अजमेर

Rain drops: कहीं बादलों की फुहार तो कहीं कहीं धूप-छांव का दौर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में तीन दिन से मौसम में तब्दीली हुई है। सुबह से आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया।
less than 1 minute read
May 03, 2021
rain in ajmer
rain in ajmer

अजमेर.

लगातार तीसरे दिन अजमेर में मौसम बदला-बदला रहा। सोमवार सुबह बादलों ने शहर के कई इलाकों में फुहारें छोड़ी। इसके बाद धूप-छांव का दौर जारी है। बादल मंडराने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान लुढ़कर 33.0 डिग्री पर पहुंच गया है। दो दिन में तापमान 8.4 डिग्री की गिरावट हो चुकी है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में तीन दिन से मौसम में तब्दीली हुई है। सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। सुबह करीब 6.30 बजे वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, आनासागर लिंक, रोड, शास्त्री नगर और अन्य इलाकों में मामूली फुहारें गिरी। इसके बाद 8 बजे हल्की टपका-टपकी हुई। अब बादलों के छितराने पर सूरज निकला है। बारिश और बादल छाने से धूप की चुभन और गर्मी से लोगों को सुकून मिला है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मई के शुरुआत में राहत
बीती 25 अप्रेल से पारे का ग्राफ 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। लू और धूप की तपन बेहाल कर रही थी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में दो दिन से मौसम पलटा है। मई के शुरुआत में सूरज का कहर कम है। फिलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

पिछले दिनों में तापमान

28 अप्रेल-42.4
29 अप्रेल-42.0
30 अप्रेल-41.4
1 मई-37.9
2 मई-33.0
3 मई-33.0

Published on:
03 May 2021 08:41 am