अजमेर

दूल्हा बनने वाला था प्रेमी, नाराज थी प्रेमिका, उठाया दिल दहला देने वाला कदम

Ajmer Crime News: रामगंज थाना पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली रेखा नाम की महिला ने अपनी बेटी हिना के बारे में जानकारी दी कि उसने सुसाइड कर लिया। जहर खाकर जान देने वाली हिना का पड़ोस में रहने वाले युवक राघव से कनेक्शन था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2025, 1:20 PM IST
Feature image
groom demo pic

Rajasthan News: मामला राजस्थान के अजमेर शहर का है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। उसकी सगाई हो चुकी है और जल्द ही वह दूल्हा बनने वाला है। रामगंज थाना इलाके का है। एक युवती के सुसाइड के बाद उसकी मां ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

रामगंज थाना पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली रेखा नाम की महिला ने अपनी बेटी हिना के बारे में जानकारी दी कि उसने सुसाइड कर लिया। जहर खाकर जान देने वाली हिना का पड़ोस में रहने वाले युवक राघव से कनेक्शन था। दोनों अच्छे दोस्त थे और अक्सर मिलते थे। महिला ने आरोप लगाया कि राघव ने बेटी का शोषण किया है।

रेखा ने पुलिस को बताया कि दो - तीन दिन पहले ही राघव की सगाई हुई थी। इससे हिना आहत थी। वह नजदीक की ही एक कॉलोनी में स्थित मेडिकल शॉप पर काम करने जाती थी। उसे पता चला तो उसने वहीं पर जहर पी लिया। उसे वहीं से अस्पताल ले जाया गया , लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Apr 2025, 1:20 PM IST
Published on: