अजमेर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम, देखें पूरा टाइम टेबल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Dec 20, 2018
Rajasthan Board exam 2019

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board) की सीनियर सैकंडरी की परीक्षा का टाइम टेबल जारी (Rajasthan Board 12th Time Table 2019 ) कर दिया गया है। परीक्षाएं 7 मार्च से प्रारंभ होकर 2 अप्रेल को समाप्त होगी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे का रहेगा। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सैकंडरी के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय, सीनियर सैकंडरी व्यावासायिक और सीनियर सैकंडरी मूक बधिर परीक्षा भी ली जाएगी। इन परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम

7 मार्च- अंग्रेजी अनिवार्य

8 मार्च - सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग

9 मार्च- हिन्दी अनिवार्य

11 मार्च- राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान

12 मार्च- समाजशास्त्र, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान

13 मार्च- भूगोल, व्यवसाय अध्ययन

14 मार्च- शारीरिक शिक्षा

15 मार्च- इतिहास,कृषि रसायन विज्ञान,रसायन विज्ञान

16 मार्च- लोक प्रशासन

18 मार्च-अंग्रेजी साहित्य

19 मार्च-अर्थशास्त्र, शीघ्रलिपि-हिन्दी व अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान

22 मार्च- कंठ संगीत, नृत्य कथक, वाद्य संगीत

23 मार्च- गणित, टंकण लिपि (हिन्दी)

25 मार्च- पर्यावरण विज्ञान

26 मार्च-हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि (अंग्रेजी)

28 मार्च- संस्कृत साहित्य

29 मार्च को- गृह विज्ञान

30 मार्च- चित्रकला

1 अप्रेल- मनोविज्ञान

2 अप्रेल दर्शनशास्त्र

Published on:
20 Dec 2018 07:24 pm