अजमेर

 लोहागल रोड पर पुलिया की टूटी दीवार, हादसे की आशंका

• •
Updated: 28 Jun 2025, 11:06 PM IST
ram bhawan news
ram bhawan news

सिविल लाइंस को जोड़ती है सघन आवाजाही वाली सड़क

अजमेर. शहर के सिविल लाइन को जाने वाले मार्ग पर पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। लोहागल रोड स्थित राम भवन की दीवार से सटे नाले की पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां बड़ा गड्ढा होने से अंधेरे में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। पास में करीब 15 फीट गहरा नाला है। लोहागल रोड राम भवन से सिविल लाइन कलक्टर आवास को जाने वाले मार्ग पर पुलिया संकरी होने से आए दिन जाम रहता है।

गुजरते अधिकारियों के वाहन

शहर में किसी वीवीआईपी के मूवमेंट के दौरान अधिकारियों सहित आमजन के वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। इसी मार्ग से सिविल लाइन से निकलकर सर्किट हाउस या पुष्कर जाने वाले सभी वाहन गुजरते हैं।

जयपुर रोड से जोड़ती है सड़क

वैशाली नगर से बस स्टैंड, सोफिया, टीटी कॉलेज जयपुर रोड जाने वाले, सरकारी कर्मचारी, आमजन के वाहन भी यहां से गुजरते हैं। लेकिन यहां हालात खराब है। आसपास दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से जाम लगता है। साथ ही एक कबाड़ व्यवसायी की दुकान होने के कारण मुख्य मार्ग पर सामान फैला रहने से भी दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

Updated on:
28 Jun 2025, 11:06 PM IST
Published on: