अजमेर

RAS MAINS 2021: नए ट्रेंडिंग टॉपिक्स पढऩे होंगे आरएएस मेंस परीक्षा में

आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 का पाठ्यक्रम जारी कर चुका है आयोग।

less than 1 minute read
Feb 03, 2022
ras and subordinate service 2021Mains exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग क आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के तहत मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को नए टॉपिक्स भी पढऩे होंग। पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय, सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य हिंदी-अंग्रेजी विषय के पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 नंबर का होगा। इसकी अवधि तीन घंटे की होगी। मुख्य परीक्षा लिखित होगी। इसमें वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।

यह हैं खास टॉपिक
राजस्थान का प्रागैतिहासिक इतिहास, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, सला एवं संस्कृति,पर्यटन, मेले, लोकगीत, लोक देवता और अन्य, भारत में सिंधुकाल से ब्रिटिशकालतक ललित कलाएं, वास्तुकला, देशी रियासतों का विलय और अन्य-आधुनिक विश्व का इतिहास, पुर्नजागरण, धर्मसुधार, विश्व युद्धों का प्रभाव, एशिया और अफ्रीका में साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद, विश्व,भारत और राजस्थान की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की सिंचाई, पशुपालन, आर्थिक नीतियां, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और अन्य

ट्रेडिंग और अन्य टॉपिक्स
भारतीय समाज में क्रांति, जातिवर्ग, राजस्थान में जनजातीय वर्ग, भील,मीणा, गरासिया, समस्याएं व कल्याण विपणन की आधुनिक अवधारणा, भारतीय और विश्व के चिंतक, डिजिटल इंडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य-पृथ्वी पर जलवायु, पठार, भारत में पर्यावरण, पर्वत, पठार, राजस्थान का भूगोग, जलवायु, पहाड़, पठार, वनस्पति, मृदा, कृषि, ऊर्जा संसाधन, जैव विविधताभारत की विदेश नीति, ब्रिक्स, जी-20, जी-77, सार्क में भारत की भूमिका

राजस्थान के टॉपिक्स
राजस्थान, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, खेलकूद, राजस्थान की राज्य नीति, दलीय प्रणाली, भारत और राजस्थान की खेल नीति, राजस्थान भू राजस्व अधिनियम-1956, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम-1955हिंदी-उपसर्ग, संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, मुहावरे, कहावत, पत्र लेखन, प्रारूप लेखन, अनुवाद, पल्लवनअंग्रेजी-टेंस, एक्टिव-पेसिव वॉइस, वन वर्ड सब्सिटीट्यूट और अन्य

Published on:
03 Feb 2022 07:33 pm
Also Read
View All