
किशनगढ़. जिला चिकित्सालय परिसर में एफएसएल टीम, परिजन से बात करते पुलिस अधिकारी। फोटो पत्रिका
Ajmer Murder : अजमेर के नौलखा गांव से सोमवार दोपहर अपने मंगेतर के साथ कार में निकली युवती की खोड़ा गणेश गांव की पहाड़ियों में गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मंगेतर युवक और उसके पिता ने मृतका के परिजन को दोनों के विषाक्त सेवन की कहानी सुना दी। किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल में मृतका की गर्दन पर नजर आए चोट के निशान ने सारी पोल खोल दी। मृतका के पिता ने मंगेतर युवक व उसके साथियों पर सामूहिक बलात्कार और हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार बुबानी, खोड़ा गणेश, साला की ढाणी निवासी प्रकाश सिंह रावत सोमवार को अपनी मंगेतर को कार में घुमाने ले गया था। युवती के पिता को दोपहर में प्रकाश और युवती के खोड़ा गणेश की पहाड़ियों में विषाक्त सेवन व उन्हें राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती करवाने की सूचना मिली। वह अस्पताल पहुंचा तो युवती मृत अवस्था में मिली जबकि प्रकाश का इलाज चल रहा था।
युवती के पिता ने मृतका के गले पर नजर आए निशान से गला घोंटकर हत्या का संदेह जाहिर किया। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाशसिंह और उसके अन्य साथियों पर गैंग रेप व गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। वारदात की सूचना पर सीओ अजमेर ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी, गेगल थानाप्रभारी नरपतराम बाना किशनगढ़ पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि करीब 5-6 साल पहले युवती और प्रकाश सिंह रावत की सगाई हुई थी। सोमवार को दोनों कार में निकले थे। प्रकाश सिंह उसे बुबानी खोड़ा गणेश गांव की सुनसान पहाडि़यों में ले गया जहां दोनों के बीच झगड़ा होने पर आवेश में प्रकाश ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रकाश ने पहले अपने पिता भंवर सिंह उर्फ कालू को सूचना दी।
हत्या की आशंका पर गेगल थाना पुलिस ने एफएसएल और एमओबी की टीम को घटनास्थल पर बुलवाया। एफएसएल, एमओबी टीम ने प्रकाश सिंह की कार से वारदात के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कार में युवती की टूटी हुई चप्पल व बीयर की बोतल समेत कई साक्ष्य मिले। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।
मृतका के पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह 8 बजे काम पर चला गया। उसकी पत्नी और बेटी भी फैक्ट्री में काम करती थी। लेकिन पैर में दर्द होने के कारण बेटी घर पर ही रुक गई थी। घर पर उस समय उसका छोटा भाई और छोटी बहन भी मौजूद थे।
मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती की संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने मंगेतर और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार व हत्या की शिकायत दी है। प्रकरण दर्जकर अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
रामचन्द्र चौधरी, वृत्ताधिकारी अजमेर ग्रामीण
Updated on:
26 May 2026 07:28 am
Published on:
26 May 2026 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
