उदयपुर

घोड़े पर बैठकर पहुंचा रावण, आग लगाना भूले हनुमान

प्रकाश रोड अशोक नगर भट्टा पर रामलीला का मंचन। कलाकारों ने मनोरंजक अभिनय से हंसाया दर्शकों को।

less than 1 minute read
Oct 12, 2016
ramlila ridiculous artist
ramlila ridiculous artist act ravan horse hanuman

प्रकाश रोड अशोक नगर भट्टा पर रावण का दहन किया गया। घोडे पर बैठकर पहुंचे रावण के संवाद ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रावण दहन का स्थान बदला गया, लेकिन श्रोताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रकाश रोड अशोक नगर भट्टा बाल रामायण मंडल की ओर से पिछले 51 वर्ष से रामायण का मंचन एवं रावण दहन किया जा रहा है। रावण दहन किया गया। भजनगंज से गाजे-बाजे के साथ रामायण मंडल के कलाकार राम-लक्ष्मण, सीता, वानर सेना कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रावण घोड़े पर कुंभकरण एवं मेघनाथ पैदल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। हनुमान लंका में आग लगाना भूल गए। उन्हें वापस भेजा गया।

मुख्य अतिथि उद्योगपति हेमंत भाटी व विशिष्ट अतिथि हरपाल छाबड़ा, पार्षद चंचल बैरवाल, द्रोपदी कोली, चन्दन सिंह, रेखा पिंगोलिया एवं कीर्ति हाड़ा मौजूद थी। अतिथियों का रामायण मंडल अध्यक्ष विकास बुंदेल ने स्वागत किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इसी प्रकार धोलाभाटा स्थित गुरू हरिकिशन पब्लिक स्कूल के निकट भी रावण के पुतले का दहन किया गया।

Published on:
12 Oct 2016 09:21 am