राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जिला कोटा 37वें स्थान पर रहा है। ऐसा तब है जबकि खुद शिक्षा मंत्री राज्य में स्कूल शिक्षा की कमान संभाल रहे हैं।
RBSE Board 10th Result 2026 : अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार दोपहर 1 बजे दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वेबसाइट पर बटन दबाकर परिणाम जारी किया। दसवीं का कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा। पिछले साल के 93.60 प्रतिशत के मुकाबले परिणाम में 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि प्रवेशिका का परिणाम 87.11 प्रतिशत (पिछले साल 83.67) रहा है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जिला कोटा 37वें स्थान पर रहा है। ऐसा तब है जबकि खुद शिक्षा मंत्री राज्य में स्कूल शिक्षा की कमान संभाल रहे हैं। दसवीं के परिणाम की सूची में झुंझुनूं जिला 97.77 प्रतिशत के साथ राज्य में टॉप रहा है। दूसरे स्थान पर 97.59 प्रतिशत के साथ डीडवाना-कुचामन, 97.43 प्रतिशत के साथ सीकर तृतीय, 97.09 प्रतिशत के साथ नागौर चौथे स्थान पर रहा। जोधपुर जिला 96.48 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा है।
पिछले साल छात्राओं का परिणाम 94.08 प्रतिशत रहा था। इस साल छात्राओं का परिणाम 94.90 प्रतिशत रहा है। बीते साल के मुकाबले छात्राओं के नतीजे में 0.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह छात्रों का परिणाम बीते साल 93.61 प्रतिशत रहा था। इस बार यह 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 93.63 प्रतिशत रहा है।
कोटपूतली-बहरोड़- 96.23 प्रतिशत
जालोर- 96.23 प्रतिशत
बाडमेर- 96.14 प्रतिशत
सिरोही- 96.05 प्रतिशत
राजसमंद- 95.86 प्रतिशत
डूंगरपुर- 95.75 प्रतिशत
बांसवाड़ा- 95.74 प्रतिशत
खैरथल-तिजारा- 95.72 प्रतिशत
भरतपुर- 95.39 प्रतिशत
दौसा- 94.70 प्रतिशत
जयपुर- 94.66 प्रतिशत
भीलवाड़ा- 94.59 प्रतिशत
फलौदी- 94.51 प्रतिशत
अजमेर-94.46 प्रतिशत
चूरू- 94.46 प्रतिशत
श्रीगंगानगर- 94.29 प्रतिशत
पाली- 94.12 प्रतिशत
हनुमानगढ़- 94.6 प्रतिशत
बालोतरा- 93.97 प्रतिशत
टोंक- 93.88 प्रतिशत
ब्यावर- 93.74 प्रतिशत
बीकानेर- 93.68 प्रतिशत
अलवर- 93.67 प्रतिशत
चित्तौड़गढ़-93.06 प्रतिशत
जैसलमेर- 92.64 प्रतिशत
डीग- 92.61 प्रतिशत
सवाईमोधपुर- 91.76 प्रतिशत
उदयपुर- 91.56 प्रतिशत
सलूम्बर- 91.26 प्रतिशत
करौली- 91.01 प्रतिशत
बूंदी- 90.21 प्रतिशत
झालावाड़- 89.94 प्रतिशत
बारां- 89.72 प्रतिशत
कोटा- 89.25 प्रतिशत
प्रतापगढ़- 88.11 प्रतिशत
धौलपुर- 87.52 प्रतिशत
दसवीं का बीते 6 साल का रिजल्टवर्ष परिणाम प्रतिशत
2025-93.60
2024 - 93.03
2023 - 90.49
2022 - 82.89
2021 - 99.56
2020- 80.64