23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शिक्षा मंत्री को हटाएं, नहीं तो पूरी तरह साफ हो जाएगी बीजेपी’, CJP टीम पर हमले पर गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान

Govind Singh Dotasara : जयपुर में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तीखा हमला बोला।
2 min read
Google source verification
Govind Singh Dotasara

Govind Singh Dotasara (Photo-@GovindDotasra)

अजमेर। जयपुर में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पर हुए हमले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। अजमेर और किशनगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सत्तापक्ष और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला है।

स्कूलों को बेहतर बनाने की जगह हो रही गुंडागर्दी

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किसी पर भी पत्थरबाजी करना और हिंसा भड़काना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर हर सबका अधिकार है। कोई भी व्यक्ति स्कूल की स्थिति देखने जा सकता है। एक आम नागरिक के रूप में हम स्कूल विकास समितियों और भामाशाहों के माध्यम से ग्रामीणों को स्कूलों से जोड़ते हैं ताकि शिक्षा का स्तर सुधरे। लेकिन यहां तो पत्थर बरसाए जा रहे हैं और भाजपा के विधायक उल्टे सीना ठोक कर कह रहे हैं कि वे गुंडे थे इसलिए पिटे। यह गलत है।

…नहीं तो पूरी तरह साफ हो जाएगी भाजपा

शिक्षा मंत्री को दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम से जुड़े सवाल पर डोटासरा ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाता है, तो शायद भाजपा की थोड़ी-बहुत साख बच जाए, वरना आने वाले समय में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है।

भाजपा शासन में हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर

डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य में बेहतरीन विकास कार्य किए थे, जबकि भाजपा सरकार ने ढाई साल में कुछ नहीं किया। जनता आज बदहाल और परेशान है। भाजपा सिर्फ झूठ बोलने, गुमराह करने और भ्रष्टाचार करने का काम कर रही है। आज शिक्षा क्षेत्र समेत हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

जवाबदेही से नहीं भाग सकती सरकार

राहुल गांधी के संसद में उठाए गए मुद्दों का जिक्र करते हुए डोटासरा ने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के पतन को लेकर कांग्रेस गंभीर है। राहुल गांधी संसद में इस आवाज को उठा रहे हैं और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जोड़ रहे हैं। व्यवस्था सुधारने की मांग करने का अधिकार हर नागरिक को है और सरकार को अपनी जवाबदेही तय करते हुए जनता को जवाब देना ही पड़ेगा।