अजमेर

RBSE Result 2019: 3 बजे जारी होगा सीनियर सैकंडरी ARTS का रिजल्ट

निदेशक नत्थमल डिडेल दोपहर तीन बजे शिक्षा बोर्ड कार्यालय में नतीजे जारी करेंगे।
less than 1 minute read
May 22, 2019
12th arts result

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की बारहवीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी होगा। बोर्ड अध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक नत्थमल डिडेल दोपहर तीन बजे शिक्षा बोर्ड कार्यालय में नतीजे जारी करेंगे।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सैकंडरी कला वर्ग में इस वर्ष 5 लाख 76 हजार 835 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को सीनियर सैकंडरी विज्ञान औंर वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी कर दिया था।

पिछले साल 1 जून को आया था रिजल्ट

पिछले साल सीनियर सेकंडरी कला वर्ग का रिजल्ट 1 जून को जारी किया गया था। कुल परिणाम करीब 90 प्रतिशत रहा था। इसमें सरकारी स्कूल ने पहली बार 91 प्रतिशत के साथ निजी स्कूल को करीब 2 प्रतिशत परिणाम के साथ पीछे धकेल दिया था। कला वर्ग में पिछले साल करीब 4.50 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

अब दसवीं के परिणाम पर नजरें

बोर्ड बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के रिजल्ट निकाल चुका है। आट्र्स का रिजल्ट बुधवार को निकल जाएगा। अब स्टूडेंट्स की नजरें दसवीं के रिजल्ट पर टिकी हैं। बोर्ड के लिहाज से यह सबसे बड़ा रिजल्ट होगा। इसमें 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने इस साल दसवीं और बारहवीं में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की परीक्षा कराई है। यह देश में अकेला बोर्ड है, जिससे इतने विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।

Updated on:
22 May 2019 08:24 am
Published on:
22 May 2019 06:00 am