अजमेर

RBSE..सेकंडरी और प्रवेशिका परीक्षा के रोल नंबर जारी, परीक्षा 14 मार्च से

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Feb 05, 2019
10th class roll number release
10th class roll number release

अजमेर.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेकंडरी और प्रवेशिका परीक्षा-2019 में शामिल होने वाले विद्यार्थियोंके रोल नम्बर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा 14 मार्च से प्रारम्भ होगी।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सभी स्कूल प्रधान अपने स्कूल का कोड और पासवर्ड दर्ज कर बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थियों के रोल नम्बर, विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, विद्यार्थी द्वारा परीक्षा के लिए चयनित विषय के नाम और अन्य सूचनाएं प्राप्त कर सकते है।

तत्काल कर सकेंगे बोर्ड से संपर्क

स्कूल को अपने किसी विद्यार्थी के नाम, उसके माता-पिता के नाम अथवा विषयों में कोई त्रुटि दिखने पर वे तत्काल बोर्ड से संपर्क कर सकेंगे। स्वयंपाठी विद्यार्थी त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उस स्कूल प्रधान से सम्पर्क कर सकेंगे जहां से उन्होंने परीक्षा फार्म भरा है।

बैठेंगे 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थी
बोर्ड अध्यक्ष नथमल डिडेल ने बताया कि बारहवीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 2 अप्रेल और दसवीं की परीक्षाएं 14 से 28 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में 20 लाख 14 हजार 886 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीनियर सेकंडरी (बारहवीं) में 8 लाख 80 हजार 432 और सेकंडरी (दसवीं) में 11 लाख 22 हजार 651, वरिष्ठ उपाध्याय में 3 हजार 345, प्रवेशिका में 6 हजार 924 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रदेश में 5 हजार 584 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 59 संवेदनशील और 31 अति संवेदनशील केंद्र हैं।

फैक्ट फाइल
सेकंडरी (दसवीं) में पंजीकृत विद्यार्थी-11, 22, 651
प्रवेशिका परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी-6924

Published on:
05 Feb 2019 07:20 pm