वाराणसी

RBSE-बारहवीं की परीक्षाएं 2 मार्च से, papers की सुरक्षा के लिए बोर्ड ने बनाया App

बारहवीं की परीक्षाएं गुरुवार से होंगी शुरु। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पूरे राज्य में पहुंचाई कॉपियां और परीक्षा सामग्री।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2017, 5:30 PM IST
rajasthan board 12th class exams start from 2nd march
rajasthan board 12th class exams start from 2nd march

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 2 मार्च से प्रारंभ होगी। शिक्षा बोर्ड ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

प्रश्न-पत्रों सहित उत्तर पुस्तिका व परीक्षा सामग्री सभी जिलों तक पहुंचाई जा चुकी है। 2 मार्च को बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का सुबह 8.30 बजे प्रारंभ होगा।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी. एल. चौधरी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न-पत्रों की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इस बार एक मोबाइल एप भी बनाया है। यह एप परीक्षा केन्द्र प्रभारी और जिला शिक्षा अधिकारी ही डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप पर बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित पूरी जानकारी होगी। प्रश्न-पत्र का गलत लिफाफा नहीं खुले इसके लिए इस एप पर किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी और उस विषय के लिफाफे का रंग कैसा होगा।

इसकी तसल्ली करने के बाद ही प्रश्न-पत्र को लिफाफा खोला जा सकेगा। यह सूचना प्रति दिन इस एप पर उपलब्ध होगी। केन्द्राधीक्षक इस एप पर परीक्षा प्रारंभ होने और समाप्त होने की सूचना भी देंगे।

सीसीटीवी- वीडियोग्राफी

चौधरी ने बताया कि इस वर्ष पूरे प्रदेश में 5 हजार 398 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को अपने घर से परीक्षा देने के लिए कम से कम दूरी तय करनी पड़े इसके लिए इस बार 88 नए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

320 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा उत्तरपुस्तिका संग्रहण केन्द्र और वितरण केन्द्र पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन का नियंत्रण कक्ष बोर्ड कार्यालय में बनाया गया है। शेष परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

31 लाख 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी

बोर्ड की ओर से आगामी 25 मार्च तक 31 लाख 72 हजार 534 विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। इनमें सीनियर सैकंडरी और सेकंडरी के परीक्षार्थी शामिल हैं। मालूम हो कि आठवीं बोर्ड की परीक्षा भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही कराएगा।

Published on: