अजमेर

फटाफट अंदाज में जानें, अजमेर में जुड़ी क्राइम की खबरें और जानें कैसे-कैसे हुए हादसे

फटाफट अंदाज में जानें, अजमेर में जुड़ी क्राइम की खबरें और जानें कैसे-कैसे हुए हादसे
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 2:15 PM IST
read all crime related news in ajmer city

अजमेर . बदनाम करने की धमकी देकर विवाहिता का देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार आदर्शनगर अलखनंदा कॉलोनी निवासी पीडि़ता ने भिनाय दौलतपुरा हाल अलखनंदा कॉलोनी में रहने वाले पोलूसिंह रावत के खिलाफ शिकायत दी। उसने बताया कि आरोपित ने 17 जुलाई को उसके साथ दुराचार किया। आरोपित उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार देहशोषण करता रहा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

सड़क हादसे में युवक की मौत
अजमेर. रामगंज थाना इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार केसरपुरा निवासी रणवीर सिंह पुत्र राम सिंह मंगलवार रात को बाइक पर माखूपुरा जा रहा था। राजमार्ग पर तेज रफ्तार कैम्पर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको रामगंज थाना पुलिस ने राजमार्ग प्राधिकरण की एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

अजमेर.
क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बुधवार शाम प्लाजा सिनेमा रोड के पास तलवार लेकर घूम रहे गंज लौंगिया मोहल्ला निवासी जकी अहमद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बुधवार रात मार्टिंडल ब्रिज के नीचे स्मैक पीते देहली गेट कांच फैक्ट्री पास रहने वाले जाकिर पुत्र रहमान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे स्मैक की पन्नी बरामद की। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। है।

Published on: