अजमेर

बिजली चोरों पर शिकंजा, एक महीने में रिकॉर्ड 632 एफआईआर,13 गिरफ्तार

ajmer अजमेर डिस्कॉम : 92.15 लाख रुपए की वसूली, 599 एफआईआर का हुआ निस्तारण, 134 एफआईआर एक एईएन ने ही दर्ज करवाई
2 min read
Oct 02, 2019
बिजली चोरों पर शिकंजा, एक महीने में रिकॉर्ड 632 एफआईआर,13 गिरफ्तार
ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शिकंजा कसा दिया है। बिजली चोरी के मामले में अपने अधीन आने वाले 11 जिलों में सितम्बर माह में रिकॉर्ड 632 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। बिजली चोरी करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार arrested भी किया गया है। भीलवाड़ा में सर्वाधिक 61 एफआईआर दर्ज हुई जबकि किशनगढ़ में बिजली चोरी के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नागौर में 3, झुंझुनूं में 2, खेतड़ी, प्रतापगढ़ व सीकर में 1-1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। निगम ने 559 एफआईआर का निस्तारण करते हुए 92.15 लाख रुपए की वसूली की है। विंग ने बिजली चोरी के मामले में 1 हजार 864 वीसीआर भरी है। ब्यावर में नियुक्त एईएन विजिलेंस वी.डी दुबे ने अकेले 134 एफआईआर दर्ज करवाई जिसमें 91 तो सितम्बर माह में ही दर्ज हुई।

कहा कितनी एफआईआर
अजमेर में बिजली चोरी के मामले में विद्युत चोरी निरोधक थानों में 53 एफआईआर अगस्त में दर्ज हुई। जबकि किशनगढ़ 49,भीलवाड़ा 71,नागौर 71,मकराना 30, झुंझुनूं 33, खेतड़ी 23, सीकर में 38, रींगस 44, चित्तौडग़ढ़ 27, बड़ी सादड़ी में 32,प्रतापगढ़ 28,बांसवाड़ा 26, डूंगरपुर 30,राजसमन्द 28, उदयपुर 27 तथा सलूम्बर में 22 एफआईआर दर्ज की गई।

6 माह में 2101 एफआईआर
निगम के विद्युत चोरी निरोधक थानों में प्रेल से सितम्बर तक बिजली चोरी के मामले में 2101 एफआई दर्ज हुई इनमें से 1746 एफ आईआर का निस्तारण करते हुए 3 करोड़ रुपए की वसूली की गई 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इनका कहना है
सीमित संसाधनों के बावजूद बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रबन्ध निदेशक के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। बिजली चोरी के बजाय लोग कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग करें जिससे उन्हें भविष्य में परेशानी नहीं हो।

-मुकेश सांखला, एडिशनल एसपी (विजिलेंस)अजमेर डिस्कॉम

Published on:
02 Oct 2019 06:04 am