
ajmer अजमेर. कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में जिला प्रशासन कोई कसर शेष नहीं छोड़ रहा। इसके बावजूद नए-नए केस सामने आ रहे हैं। अजमेर जिला मुख्यालय पर खानाबदोश व भिखारियों ने अधिक संकट बढ़ाया है।
यदि इनको छोड़ दें तो अजमेर जिला मुख्यालय पर अधिक चिंता की बात नहीं है। दूसरी ओर सरवाड़ में भी कई खानाबदोश कोरोना corona संक्रमण के संदिग्ध हैं। हालाकि प्रशासन ने जो 147 लोगों के सेम्पल भिजवाए थे। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जांच के लिए सेम्पल अजमेर भेजे
सरवाड़ के 113 खानाबदोश महिला-पुरुषों को शुक्रवार को सरवाड़ स्थित कोटा रोड पर नवनिर्मित राजकीय चिकित्सालय भवन में क्वारंटाइन किया गया। गुरुवार को यहां कर्बला में रहने वाले 284 खानाबदोश लोगों में से 113 की सेंपलिंग एवं 167 की स्क्रीनिंग की गई थी। अजमेर में बड़ी संख्या में खानाबदोश लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश के बाद सरवाड़ में रहने वाले खानाबदोश लोग संकट बढ़ा सकते हैं।
चिकित्सा विभाग ने सभी सैंपल अजमेर भेजे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राजकीय चिकित्सालय भवन सरवाड़ के क्वारंटाइन सेंटर पर डॉ. शकील खान को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस के जवान भी तैनात हैं।
पुलिस जाब्ता तैनात
सरवाड़ में गुरुवार को चारों ओर की सीमाएं सील कर दी गई थी। शुक्रवार को सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। पुलिस-प्रशासन ने सरवाड़ को आठ सेक्टर में विभाजित कर सभी स्थानों पर बेरिकेटिंग कर शहर में आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए। प्रशासन ने लॉकडाउन में सरकारी एडवाइजरी की पालना करने के लिए लोगों को सख्त हिदायत दी है।
महिला की मौत ने डराया...
सरवाड़ स्थित रावण चौक के पास कर्बला में ठहराए लोगों में एक महिला की मृत्यु होने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आशंका जताई गई कि यह कोई कोरोना पॉजिटिव तो नहीं थी। सूचना पर उपखंड प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में दरगाह प्रशासन की मदद से महिला को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मृतका सईदा अनवर की कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। डॉ. अखिलेश पालरिया ने बताया कि खानाबदोश लोगों की सैंपलिंग व स्क्रीनिंग के दौरान महिला भी शामिल थी। वैसे यह महिला सांस व अन्य कुछ बीमारियों के चलते लंबे समय से बीमार थी।
अजमेर शहर में कोरोना के चार प्रमुख हॉटस्पॉट
अजमेर शहर में कोरोना के चार प्रमुख हॉटस्पॉट हैं, जहां दो से अधिक लोग अभी तक संक्रमण की चपेट में आए हैं। कोरोना हॉट स्पॉट के चलते शहरी क्षेत्र में जनजीवन खासा प्रभावित है। शहर के चार थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा है। कफ्र्यू से पहले इन क्षेत्रों में भी लॉकडाउन था। मगर यहां दो-तीन से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद सभी की नजर इन क्षेत्रों में जम गई है। इनमें सबसे बड़ा हॉट स्पॉट दरगाह बाजार स्थित मुस्लिम मोची मोहल्ला है ,जहां 80 मामले सामने आए हैं।
यह है प्रमुख हॉट स्पॉट
दरगाह बाजार मुस्लिम मोची मोहल्ला में 80 कोरोना पॉजिटिव, रेलवे म्यूजिटम शेल्टर होम में 11 पॉजिटिव,-खारी कुईं (डिग्गी बाजार क्षेत्र) में 5 पॉजिटिव,पड़ाव शेल्टर होम में 3 पॉजिटिव,-जवाहर स्कूल शेल्टर होम में 1, एसपीसी जीसीए शेल्टर होम में 2 पॉजिटिव तथा -देहली गेट तथा नला बाजार में 1- 1 कोरोना पॉजिटिव केस हैं।
खानाबदोश लोगों से कोरोना संक्रमण का खतरा