अजमेर

वो चार साल तक झेलती रही असहनीय दर्द, जनाब को अब आई ईलाज की याद

एक जुलाई से 30 सितम्बर तक कामकाज ठप रहेगा एक अक्टूबर से निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 6:35 AM IST
road construction in ajmer
road construction in ajmer

दिलीप शर्मा/अजमेर।

हाल ही में हुए अजमेर लोकसभा उपचुनाव में शिकस्त के बाद सरकार को जिले की सड़कों की याद आई है। ग्रामीण इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों सहित नई सड़क निर्माण के कार्यों के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग धड़ाधड़ निविदाएं जारी करने में जुट गया है। यह काम सरकार को छह माह के कार्यकाल में पूरा होगा कि नहीं यह कहा नहीं जा सकता। इस दौरान मानसून के दौरान सड़क निर्माण कार्य बंद रहेगा फिर भी सरकार सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपए का जोखिम उठाने जा रही है। विभिन्न परियोजनाओं के तहत 636 .66 किमी लंबी सड़कें जिनमें पैचवर्क व माईनिंग के कार्य शामिल हैं। इस पर करीब 150 .26 करोड़ रुपए व्यय किए जाने प्रस्तावित हैं।

गढ्ढा मुक्त करने का लक्ष्य
वर्ष के अंत अजमेर की सभी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें गढ्ढा मुक्त होंगी। इसमें नवीन सड़कों के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। विभिन्न परियोजनाओं के तहत सार्वनिक निर्माण विभाग ने शहरी विकास विकास मद (नाबार्ड के जरिए) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व खनन क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। वर्ष के अंत तक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्षा ऋतु के कारण एक जुलाई से 30 सितम्बर तक कामकाज ठप रहेगा एक अक्टूबर से निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा वर्ष के समाप्ति तक जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रति विधानसभा क्षेत्र अनुसार 15 किलोमीटर सड़कें बनाई जानी प्रस्तावित हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एस. के. काबरा ने बताया कि पुरानी क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क के प्रस्ताव चुनाव से पूर्व दिए जा चुके थे इसके तहत 429 किमी सड़कों की मरम्मत करनी थी लेकिन आचार संहिता लगने के कारण काम रुक गया था। इसके लिए 102 सड़कों के कार्यादेश दिए जा चुके हैं जबकि 20 सड़कों के लिए तकनीकी बिड 11 मई को खोली जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बजट घोषणा में 27.66 करोड़ की 54 सड़कों के लिए करीब 75 किमी इसके बाद इसी माह निविदाएं निकाल कर कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा।

इसी प्रकार जिले में नाबार्ड व पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़कें प्रस्तावित हैं। जिनमें निविदा प्रक्रिया जारी है। विभिन्न परियोजनाओं में सड़क निर्माण एक नजर में..
1- सीएम की वर्ष 2018-19 बजट घोषणा - नई सड़क निर्माण.

27.66 करोड़ बजट.
75 किमी - सड़कों की लंबाई.

54 - सड़कों की संख्या.

.............................................................
2- पुरानी सड़कों के पैचवर्क प्रस्ताव

64.35 करोड़ - बजट.
429 किमी सड़कों की लंबाई.

122 - सड़कोंं की संख्या.
102 - सड़कों के कार्यादेश जारी.

20 - शेष सड़कों की तकनीकी निविदा.
..........................................................................................

3- प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना. द्वितीय चरण - कार्यादेश जारी.

112.66 किमी - सड़कों की लंबाई
41.56 करोड़ बजट..............................................................................

4 - माईनिंग क्षेत्र में सड़क निर्माण

16.69 करोड़ बजट.
94.80 सड़कों की लंबाई

20- सड़कोंं की संख्या.
............................................................

.5- तीनों चरणों में कुल मरम्मत व सड़क निर्माण कार्य पर एक नजर

636.66 किमी - कुल सड़कों की लंबाई (किमी. में)
150.26 करोड़ - बजट खर्च प्रस्तावित

122.60 करोड़ (चुनाव पूर्ण खर्च किए जा चुके हैं)
.........................................................

Published on: